एक्सप्लोरर

हत्या के बाद खा गया सिर, 50 साल से जेल में... पुलिस ने जब्त किया TV तो सीरियल किलर ने किया चौंकाने वाला काम

सीरियल किलर मौडस्ले 1974 से 1978 के बीच चार हत्याओं लिए उम्रकैद की सजा काट रहा है. वह करीब 50 साल से जेल में बंद है. यह भी माना जाता है कि इंग्लैंड में सबसे लंबे समय तक जेल में रहने वाला कैदी है.

Serial Killer Hannibal: ब्रिटेन का एक सीरियल किलर जेल में भूख हड़ताल पर इसलिए चला गया क्योंकि पुलिस ने उसका टीवी और प्लेस्टेशन जब्त कर लिया था. वह करीब 50 साल से जेल में बंद है. रॉबर्ट मौडस्ले नाम के इस कैदी को 'हैनिबल द कैनिबल' के नाम से जाना जाता है. बताया जाता है कि सीरियल किलर ज्यादातर समय वेस्ट यॉर्कशयर के वेकफील्ड जेल में कांच की एक कोठरी के अंदर बिताता है. इस सीरियल किलर की स्टोरी साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स फिल्म में एंथनी हॉपकिंस द्वारा निभाए गए हेनिबल लेक्टर के रोल से काफी मिजती-जुलती है.

कैदी के भाई पॉल के मुताबिक, मौडस्ले ने अपना खाना वापस कर दिया था. उसने गार्ड्स से कहा कि जबतक कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान वापस नहीं किए जाते तबतक वो कुछ नहीं खाएंगे. गैजेट्स के अलावा मौडस्ले इस बात से भी नाराज है कि 26 फरवरी को गार्डों ने उनकी नॉन-फिक्शन किताबें और एक म्यूजिक सिस्टम छीन लिया था.

पॉल ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया, 'बॉब को जेल के अंदर जेल में रखा गया है. वह आम तौर पर विनम्र रहता है, लेकिन जेल अधिकारियों ने उस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. जब वो अपनी सेल में वापस गया तो उन्होंने उसका टीवी, प्लेस्टेशन, किताबें और रेडियो सब कुछ ले लिया था .'

रॉबर्ट को गेमिंग और शतरंज खेलना पसंद: किलर का भाई

सीरियल किलर के भाई ने कहा कि वह बस ऐसे ही बैठा रहता है और कुछ काम नहीं करता है. ऐसा लगता है कि मानो वह पागल हो जाएगा. उसे अपने प्लेस्टेशन पर गेम और शतरंज खेलना पसंद है. वह हमेशा टीवी पर पुरानी फिल्में देखता रहता था और किताबें पढ़ता था.

सोशल मीडिया पर क्या है यूजर्स का रिएक्शन?

जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, यूजर्स के रिएक्शन सामने आने लगे. ज्यादातर लोगों ने सीरियल किलर के व्यवहार का मजाक उड़ाया, जबकि कुछ ने उसके प्रति सहानुभूति जताई. एक यूजर ने लिखा, 'जेल में बंद दूसरे कैदियों को यह सुनकर सुरक्षा महसूस हो रही है कि वो भूख हड़ताल पर है.' जबकि दूसरे ने कहा, 'भगवान उसे आशीर्वाद दे. जेल में कोई प्लेस्टेशन नहीं है? एक नरभक्षी भूख हड़ताल पर चला गया, इसका समाधान होना चाहिए.' 

सीरियल किलर के समर्थन में एक यूजर ने लिखा, 'इससे पहले कि लोग गुस्सा हो जाएं, शायद उन्हें सांस लेनी चाहिए. यह 71 साल का व्यक्ति है और करीब 50 साल से जेल में बंद है, जिसमें से वो ज्यादातर समय एकांत कारावास में रहा है. उसे कभी रिहा नहीं किया जा सकता, लेकिन इस तरह से उसे अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करने की क्या जरूरत है?'

कौन है रॉबर्ट मौडस्ले, जो 50 साल से जेल में बंद?

सीरियल किलर 1974 से 1978 के बीच चार हत्याओं लिए उम्रकैद की सजा काट रहा है. वह करीब 50 साल से जेल में बंद है. यह भी माना जाता है कि मौडस्ले इंग्लैंड में सबसे लंबे समय तक जेल में रहने वाला कैदी है. रॉबर्ट मौडस्ले 18 फीट लंबी और 15 फीट चौड़ी कांच की कोठरी में रोजाना 23 घंटे बिताता है. कहा जाता है कि उसने हत्या करने के बाद एक शव के दिमाग का हिस्सा खा लिया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटिश-सिख ने इंग्लैंड में की युवक की हत्या, मिली आजीवन कारावास की सजा, फिर भी UK से लेकर US तक क्यों मचा बवाल?
ब्रिटिश-सिख ने इंग्लैंड में की युवक की हत्या, आजीवन कारावास की सजा, फिर भी UK से लेकर US तक क्यों मचा बवाल?
ईरान-अमेरिका में आर-पार! रडार ठिकानों पर बमबारी से भड़का तेहरान, खाड़ी देशों में मचा कोहराम
ईरान-अमेरिका में आर-पार! रडार ठिकानों पर बमबारी से भड़का तेहरान, खाड़ी देशों में कोहराम
‘बेरूत के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाएं...’, US से वार्ता को लेकर लेबनान ने ईरान को सुनाई खरी-खोटी
‘बेरूत के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाएं...’, US से वार्ता को लेकर लेबनान ने ईरान को सुनाई खरी-खोटी
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच

वीडियोज

Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
French Open Prize Money: फ्रेंच ओपन का फाइनल आज, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश; जानिए कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
फ्रेंच ओपन का फाइनल आज, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश; जानिए कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
LPG Price Hike: क्यों बढ़ती जा रही हैं गैस सिलेंडर की कीमतें? क्या अब आगे और बढ़ेगा रेट?
क्यों बढ़ती जा रही हैं गैस सिलेंडर की कीमतें? क्या अब आगे और बढ़ेगा रेट?
Madrasa Board: क्या‌ मदरसा चलाने के लिए भी लेना‌ होता है लाइसेंस, जानें कहां से मिलती है इसकी परमिशन?
क्या‌ मदरसा चलाने के लिए भी लेना‌ होता है लाइसेंस, जानें कहां से मिलती है इसकी परमिशन?
Embed widget