एक्सप्लोरर

Britain PM Election: अगले हफ्ते कैसे होगा ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का चुनाव? ऋषि सुनक रेस में सबसे आगे

Britain New PM: कंजर्वेटिव बैकबेंचर्स की 1922 समिति के अध्यक्ष ग्राहम ब्रैडी के अनुसार, प्रत्येक उम्मीदवार को सोमवार (24 अक्टूबर) को दोपहर 2 बजे तक 100 सांसदों का समर्थन हासिल करना होगा.

Britain Political Crisis: ब्रिटेन (Britain) के अगले प्रधानमंत्री पद के लिए दौड़ में भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) का नाम सबसे आगे चल रहा है. 10 डाउनिंग स्ट्रीट की चाबी जीतने में ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस (Liz Truss) को साढ़े आठ हफ्ते का समय लगा. उनका उत्तराधिकारी कुछ ही दिनों में वही उपलब्धि हासिल कर लेगा. इस बार पार्टी के नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया को अधिकतम एक हफ्ते के भीतर पूरा कर लिया जाएगा. पार्टी का नेता ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगा. यह उस मुकाबले के बिल्कुल विपरीत होगा जिसके कारण ट्रस प्रधानमंत्री बनी थीं. प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने महज 45 दिनों में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वह अपनी आर्थिक नीतियों को लेकर अपनी ही पार्टी के निशाने पर थीं. 

तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

ब्रिटेन में सियासी उथर-पुथल के बीच अब अगले प्रधानमंत्री को लेकर कवायद तेज हो गई है. ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, सभी की निगाहें इसी पर टिकी हुई हैं. बताया जा रहा है कि 28 अक्टूबर तक ब्रिटेन को नया प्रधानमंत्री मिल सकता है. कंजर्वेटिव बैकबेंचर्स की 1922 समिति के अध्यक्ष ग्राहम ब्रैडी के अनुसार, प्रत्येक उम्मीदवार को सोमवार (24 अक्टूबर) को दोपहर 2 बजे तक 100 सांसदों का समर्थन हासिल करना होगा.

गुरुवार की देर शाम पीएम पद के लिए नामांकन ओपन हुए. चूंकि संसद में पार्टी के 357 सांसद हैं, इसलिए अनिवार्य रूप से अधिकतम तीन उम्मीदवारों तक सीमित होगा. हालांकि, अभी तक कोई औपचारिक दावेदार नहीं हैं, लेकिन मुकाबला व्यापक रूप से जॉनसन, पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक और वरिष्ठ कैबिनेट सदस्य पेनी मोर्डौंट के बीच  होने की उम्मीद है. 

ऐसे होगा प्रधानमंत्री का चुनाव

अगले हफ्ते सोमवार को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर पहली वोटिंग होगी, जिसका रिजल्ट शाम 6 बजे घोषित किया जाएगा. यदि तीन उम्मीदवार हैं, तो सबसे कम वोट वाले उम्मीदवार को रेस से बाहर कर दिया जाएगा. अंतिम दो फिर दूसरे दौर के लिए मुकाबला करेंगे. जिसका मकसद सांसदों की पसंद के बारे में जानना है, जिसका रिजल्ट रात 9 बजे घोषित किया जाएगा. 

इस प्रकार, सबसे कम वोट पाने वाला उम्मीदवार बाहर हो सकता है. वैसे ही जैसा कि साल 2016 में थेरेसा मे के प्रधानमंत्री बनने पर हुआ था. इस स्थिति में अकेला बचा हुआ उम्मीदवार अपने आप ही पार्टी का नेता और प्रधानमंत्री बन जाता है. वहीं, अगर दो उम्मीदवार रहते हैं तो ऐसी स्थिति में पार्टी के सदस्य ऑनलाइन वोटिंग के जरिए 28 अक्टूबर प्रधानमंत्री का चुनाव करेंगे. 

इसे भी पढ़ेंः-

'सीमा पर बसे गांव के लोग देश के प्रहरी, उत्तराखंड का है ये दशक'- बद्रीनाथ में बोले PM मोदी

'कोरोना की बूस्टर डोज लेने वाला कोई नहीं', अदार पूनावाला ने कहा- फेंकनी पड़ीं 100 मिलियन कोविशील्ड खुराक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget