एक्सप्लोरर

Britain Elections 2024: ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने की आम चुनाव की घोषणा, जानिए यूके में कब होगा इलेक्शन

Rishi Sunak Announced UK Elections 2024: ऋषि सुनक ने कहा कि वो अपनी शक्ति के अनुसार लोगों को मजबूत सुरक्षा प्रदान करने के लिए सब कुछ करेंगे. अब समय आ गया है कि ब्रिटेन अपना भविष्य चुने.

UK Elections 2024: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार (22 मई) को घोषणा की कि चार जुलाई को देश में आम चुनाव कराए जाएंगे. उनकी इस घोषणा के साथ ही चुनाव की तारीखों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया. लंदन में बारिश के बीच, देश के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री सुनक ने छह सप्ताह में मतदान कराए जाने की पुष्टि की.

प्रधानमंत्री चुनाव की तारीख की जानकारी औपचारिक रूप से महाराज चार्ल्स को देंगे और उसके बाद संसद जल्द ही भंग कर दी जाएगी. सुनक ने ब्रिटिश मतदाताओं के सामने अपने कायर्काल का रिकॉर्ड पेश किया. उन्होंने कहा, 'मैं अपनी शक्ति के अनुसार आपको मजबूत सुरक्षा प्रदान करने के लिए सब कुछ करूंगा. यह मेरा आपसे वादा है... अब समय आ गया है कि ब्रिटेन अपना भविष्य चुने.’’

‘जोखिम भरी रणनीति और चुनाव’

ब्रिटिश पीएम सुनक ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट निवास के बाहर घोषणा की कि वह कुछ लोगों की अपेक्षा से पहले चुनाव करा रहे हैं, जो कि जनमत सर्वेक्षणों में उनकी पार्टी के काफी पीछे होने के कारण एक जोखिम भरी रणनीति है. चुनाव में सुनक न केवल लेबर से बहुत पीछे हैं, बल्कि अपनी पार्टी के कुछ लोगों से भी अलग-थलग हैं.

ऋषि सुनक ने अचानक चुनाव कराने का क्यों लिया फैसला?

ऋषि सुनक पिछले आठ सालों में ब्रिटेन के पांचवें प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद अक्टूबर 2022 में शपथ ली थी. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि सुनक ने अचानक चुनाव में जाने फैसला हाल के आर्थिक सुधारों जैसे कि मुद्रास्फीति में गिरावट और लगभग तीन सालों में सबसे तेज आर्थिक विकास जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए लिया है. हालांकि इसे एक जुए के रूप में देखा जा रहा है.

वहीं, न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने लेबर नेता कीर स्टार्मर के प्रवक्ता के हवाले से कहा, "प्रधानमंत्री जब भी चुनाव बुलाएंगे, हम जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हमारे पास पूरी तरह से संगठित और परिचालन अभियान है और हमें लगता है कि देश आम चुनाव के लिए बुला रहा है."

ये भी पढ़ें: भारतीयों को झटका देने की तैयारी में ऋषि सुनक, बंद कर रहे हैं ब्रिटेन की ये खास योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget