एक्सप्लोरर

Protest Against Pakistan : PM मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर BJP कार्यकर्ताओं में गुस्सा, PAK उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन

Bilawal Bhutto: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी को लेकर विवादित कमेंट किया था, इसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आज देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए.

Protest Against Pakistan: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने गुरुवार (15 दिसंबर) को न्यूयॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'गुजरात का कसाई' कहा था. इसके बाद देश के कई हिस्सों में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन होने शुरू हो गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने आज (16 दिसंबर) को तीन मूर्ती मार्ग पर स्थित पाकिस्तानी दूतावास के सामने 'पाकिस्तान हाय हाय' के नारे लगाए.

वहीं दिल्ली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पहले से ही बैरिकेड्स लगा रखे थे. हालांकि गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स को तोड़कर आगे बढ़ गए. इसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है. पुलिस इन कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन भी रखी हुई थी.

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने क्या कहा
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने पाकिस्तान को खूब खरी खोटी सुनाई. उन्होंने कहा, पाकिस्तान पूरे विश्व में अब अछूत बन कर रह गया है. युवा सांसद सूर्या ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री भुट्टो को 'पाकिस्तान का पप्पू' तक कह दिया है. उन्होंने कहा, पाकिस्तान को कोई भी देश अब पूछ नहीं रहा है तो वह पीएम मोदी का नाम लेकर प्रासंगिक  बने रहने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा, भारत...पाकिस्तान को हमेशा से मुंहतोड़ जवाब देता आया है. इस बार भी हर भारतीय युवा पाकिस्तान को करारा जवाब देगा.

आतंकवादी हमले में हुई थी हत्या
सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, बिलावल भुट्टो की मां एक आतंकवादी हमले में मारी गई थी. हम लोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, वहीं विदेश मंत्री भुट्टो हमेशा आतंकवादियों के साथ ही खड़े रहते हैं. बुधवार को अमेरिका में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे को उठाने के लिए जबरदस्त फटकार लगाई थी. उन्होंने कहा, जिस देश ने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादी को पनाह दी हो उसे उपदेश नहीं देना चाहिए.

क्या था बयान

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा, 'मैं भारत को बताना चाहता हूं कि ओसामा बिन लादेन तो मर चुका है, लेकिन 'गुजरात का कसाई' अभी जिंदा है और वह अभी भारत का प्रधानमंत्री है'. इसके बाद बिलावल भुट्टो कहा, 'मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले अमेरिका ने उसे बैन लगा दिया था'. पाक के विदेश मंत्री ने भारत के विदेश मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा था, यह भारत के नहीं आरएसएस के मंत्री हैं. 

Man Wins 80 Lakhs In Lottery: पत्नी के ऑफिस से लेट होने पर खरीदी थी लॉटरी टिकट, इनाम में जीते 80 लाख रुपए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget