एक्सप्लोरर

ईरान परमाणु समझौते पर हुई नेतन्याहू और मोदी की बातचीत

नेतन्याहू के मीडिया सलाहकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इजराइली प्रधानमंत्री ने तीन अहम अंतरराष्ट्रीय नेताओं से बात की जिनमें पीएम मोदी, ऑस्ट्रेलियाई पीएम मैल्कम टर्नबुल और ब्रिटिश पीएम टेरीजा मे शामिल हैं.

यरुशलम: ईरान परमाणु समझौते को ‘बरकरार’ या ‘रद्द’ करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के प्रयास के तहत इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी को हालिया घटनाक्रम की जानकारी दी. नेतन्याहू के मीडिया सलाहकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस्राइली प्रधानमंत्री ने तीन अहम अंतरराष्ट्रीय नेताओं से बात की जिनमें पीएम मोदी, ऑस्ट्रेलियाई पीएम मैल्कम टर्नबुल और ब्रिटिश पीएम टेरीजा मे शामिल हैं.

आगे कहा गया कि नेतन्याहू ने विश्व नेताओं के साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें जानकारी दी कि उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में अहम खुलासा किया है. नेतन्याहू ने पहले मीडिया को बताया था कि वो 100,000 से ज्यादा दस्तावेज साझा करेंगे. बताया जा रहा है कि इन दस्तावेजों को इजराइल की जासूस एजेंसी मोसाद ने तेहरान के एक गोदाम से हासिल किया. इन दस्तावेजों से कथित तौर पर परमाणु हथियार इक्ट्ठा करने के लिए किए गए ईरान के गुप्त प्रयास साबित होते हैं.

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के नेताओं ने कहा कि वो दस्तावेजों को देखना चाहते हैं. उनकी यह जानने में काफी दिलचस्पी है कि हमने क्या खुलासा किया है.’’उन्होंने कहा कि लंदन, पेरिस और बर्लिन से खुफिया पेशेवर इजराइल द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों का विश्लेषण करने इस सप्ताह यरुशलम आ रहे हैं.

इजराइल प्रधानमंत्री ने मोसाद द्वारा हासिल दस्तावेजों पर जानकारी देने के लिए सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से बात की थी. नेतन्याहू ने कहा, ‘‘मैंने पुतिन से कहा कि इन्हें देखने के लिए उनका स्वागत है. मैंने चीन और अमानो (अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख) को भी आमंत्रित किया है.’’

ये भी पढ़ें 4000 करोड़ रुपये में बिकेगा सहारा ग्रुप का अमेरिकी स्थित ऐतिहासिक होटल: रिपोर्ट भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास हत्या मामला: US के पूर्व नौसैनिक को उम्रकैद ऐतिहासिक: एक हुआ उत्तर और दक्षिण कोरिया का समय, मिटाया गया आधे घंटे का अंतर इस साल नहीं दिया जाएगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार, सेक्स स्कैंडल बना कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget