एक्सप्लोरर

ट्रंप ने रद्द कर दिया ये नियम, गुस्से में आए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा, बोले- 'जनता सुरक्षित नहीं'

Barack Obama Expressed Concern: बराक ओबामा ने ट्रंप के फैसले पर चिंता जताई, जिसमें उन्होंने ग्रीनहाउस गैसों को मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा मानने वाले वैज्ञानिक निष्कर्ष को रद्द किया.

Barack Obama Expressed Concern: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले पर चिंता जताई, जिसमें ट्रंप ने जलवायु नियमों के पीछे के वैज्ञानिक फैसले को रद्द कर दिया. ओबामा ने कहा कि इस कदम से आम अमेरिकी लोग कम सुरक्षित और कम स्वस्थ रहेंगे.

ओबामा के समय में बनी यह वैज्ञानिक रिपोर्ट बताती थी कि ग्रीनहाउस गैसें हमारे स्वास्थ्य और जीवन के लिए खतरा हैं क्योंकि ये जलवायु बदलने में मदद करती हैं. ओबामा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,
"इसके बिना हम सुरक्षित नहीं रहेंगे, हमारी सेहत पर असर पड़ेगा और जलवायु बदलने से लड़ना मुश्किल होगा  और यह सब सिर्फ इसलिए कि तेल और गैस कंपनियां और ज्यादा पैसा कमा सकें."

ट्रंप की घोषणा और इसके साथ मौजूद अधिकारी

इससे पहले ट्रंप ने यह निर्णय ईपीए के एडमिनिस्ट्रेटर ली ज़ेल्डिन और व्हाइट हाउस के बजट डायरेक्टर रसेल वोउट के साथ घोषणा की. वोउट लंबे समय से इस फाइंडिंग को रद्द करने के पक्ष में रहे हैं और कंजर्वेटिव पॉलिसी ब्लूप्रिंट प्रोजेक्ट 2025 के मुख्य आर्किटेक्ट भी हैं.

इस फाइंडिंग के रद्द होने से कारों के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन मानकों को मापने, रिपोर्ट करने, प्रमाणित करने और पालन करने के फेडरल नियम हट जाएंगे. हालांकि, शुरुआत में यह नियम स्थिर स्रोतों जैसे पावर प्लांट्स पर लागू नहीं होगा.

ट्रंप ने क्यों रद्द की एंडेंजरमेंट फाइंडिंग?

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने गुरुवार को अमेरिका में क्लाइमेट बदलाव के खिलाफ सबसे बड़ा कदम उठाते हुए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा मानने वाले वैज्ञानिक निष्कर्ष को रद्द कर दिया. यह फाइंडिंग फेडरल क्लाइमेट नियमों का कानूनी आधार थी और इससे सभी वाहनों और इंजन के लिए फेडरल ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन मानक खत्म हो जाएंगे. ये कदम ऐसे समय में आए हैं जब पिछले साल प्रशासन ने कई नियमों में कटौती की और अन्य ऐसे कदम उठाए जिससे फॉसिल फ्यूल का विकास आसान हो और क्लीन एनर्जी का रोलआउट धीमा पड़े.

ट्रंप ने कहा,"ईपीए द्वारा पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद हम औपचारिक रूप से तथाकथित एंडेंजरमेंट फाइंडिंग को समाप्त कर रहे हैं. यह एक आपत्तिजनक ओबामा-युग की नीति थी, जिसने अमेरिकी ऑटो इंडस्ट्री को भारी नुकसान पहुँचाया और अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए कीमतें बढ़ा दी. यह अमेरिका में अब तक की सबसे बड़ी डिरेगुलेटरी कार्रवाई है."

एंडेंजरमेंट फाइंडिंग की शुरुआत और महत्व

एंडेंजरमेंट फाइंडिंग को पहली बार 2009 में अपनाया गया था. इसके बाद ईपीए ने क्लीन एयर एक्ट 1963 के तहत कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और चार अन्य हीट-ट्रैपिंग एयर पोल्यूटेंट्स को कम करने के लिए कारों, पावर प्लांट्स और अन्य उद्योगों में कदम उठाए.

यह फाइंडिंग उस सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आई थी जिसमें 2007 में Massachusetts vs. EPA केस में यह तय किया गया था कि ईपीए के पास कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को क्लीन एयर एक्ट के तहत नियंत्रित करने का अधिकार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget