एक्सप्लोरर

'कम से कम कुछ तो प्रतिबंध लगा दीजिए', बांग्लादेश ने शेख हसीना पर भारत से लगाई गुहार, जानें इसके पीछे की कूटनीति

Bangladesh On Sheikh Hasina: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर प्रतिबंध लगाने की अपील की है. जानिए क्यों बांग्लादेश ने भारत से यह मांग की और इसके पीछे की कूटनीति.

Bangladesh Interim Government: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत से गुहार लगाई है कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को ढाका प्रत्यर्पित नहीं किया जा सकता तो कम से कम उन पर कुछ प्रतिबंध लगा दिए जाएं. विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने द हिंदू को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत हसीना पर कुछ प्रतिबंध लगाए ताकि वे भड़काऊ और झूठे बयान न दे सकें.

हुसैन ने कहा कि हसीना के बयानों से बांग्लादेश में लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है और स्थिति अस्थिर हो सकती है. उन्होंने कहा, "15 साल तक हसीना सत्ता में रहीं और उनके कार्यों को लेकर जनता में भारी नाराजगी है. इसलिए भारत सरकार को कम से कम उन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए."

भारत-बांग्लादेश संबंधों पर तौहीद का बयान
तौहीद ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय संबंध किसी भी एक नेता से प्रभावित नहीं होने चाहिए. उन्होंने 1996-97 के गंगा जल समझौते और 2001-2006 के बीएनपी शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध हमेशा मजबूत रहे हैं.

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में मोदी-यूनुस की बैठक की उम्मीद
अप्रैल में आगामी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार डॉ. मुहम्मद यूनुस की मुलाकात हो सकती है. हुसैन ने कहा कि यह बैठक दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित होगी.

दक्षेस को पुनर्जीवित करने के लिए भारत से समर्थन की मांग
तौहीद हुसैन ने मस्कट में एक बहुपक्षीय सम्मेलन के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की. उन्होंने दक्षेस (SAARC) को पुनर्जीवित करने के लिए भारत का समर्थन मांगा.

बांग्लादेश की 'हेकड़ी' क्यों निकली?
शेख हसीना पर प्रत्यर्पण की मांग से पीछे हटना और अब भारत से प्रतिबंध लगाने की अपील करना दिखाता है कि बांग्लादेश सरकार की स्थिति कमजोर हो रही है. भारत के लिए यह कूटनीतिक रूप से एक महत्वपूर्ण स्थिति है क्योंकि उसे बांग्लादेश के राजनीतिक हालात को संतुलित तरीके से संभालना होगा.

बता दें कि अगर भारत शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने का फैसला लेता है तो इससे दोनों देशों के राजनीतिक संबंधों पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है. हालांकि, अगर भारत इस अनुरोध को अस्वीकार करता है, तो यह देखना होगा कि बांग्लादेश की सरकार इसे कैसे लेती है.

ये भी पढ़ें: कब खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन बोले- जेलेंस्की से बात करने को तैयार, अगर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बर्दाश्त नहीं', रूसी तेल खरीदारों पर 100% टैरिफ की धमकी पर भड़का क्रेमलिन
'बर्दाश्त नहीं', रूसी तेल खरीदारों पर 100% टैरिफ की धमकी पर भड़का क्रेमलिन
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
नेपाल में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता
नेपाल में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
Embed widget