एक्सप्लोरर

Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में तुगलकी फरमान, अजान के वक्त हिंदू नहीं कर सकेंगे पूजा, कोई पकड़ा गया तो जानिए क्या होगा

Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश के भीतर एक बार फिर हिंदू विरोधी आदेश जारी किया गया है. गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, अजान के वक्त हिंदुओं के पूजा-पाठ करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदू समुदायल लगातार निशाने पर हैं. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की तरफ से अब एक और तुगलगी फरमान जारी किया गया है. इसके मुताबिक अजान के समय में बांग्लादेश के हिंदू अब पूजा-पाठ नहीं कर सकेंगे. अजान और नमाज के वक्त हिंदू समुदाय के लोगों पर भजन सुनने और लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध होगा. इसको लेकर अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने फरमान जारी किया है. 

बांग्लादेश के गृह मंत्रालय की तरफ से जारी हिंदू विरोधी आदेश में कहा गया है कि यदि कोई इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो पुलिस उसे बगैर किसी वारंट के गिरफ्तार कर लेगी. बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से अभी तक 300 हिंदू परिवारों और उनके घरों पर हमले हो चुके हैं. इसके अलावा चार बड़ी घटनाओं में हिंदुओं की मॉब लिंचिंग हुई है. 10 से अधिक हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ और आगजनी हो चुकी है.

इसके अलावा 49 हिंदू अध्यापकों से अलग-अलग स्थानों पर जबरन इस्तीफे लिए गए हैं. दूसरी तरफ कत्लेआम करने वाले आतंकवादियों को जेलों से रिहा किया जा रहा है. अब नए फरमान के बाद दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा-पाठ और लाउडस्पीकर बजाने को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है.

बांग्लादेश के गृह मंत्री का वीडियो हो रहा है वायरल
सरकारी आदेश में कहा गया है कि इस फैसले का पालन उन समितियों को भी करना होगा, जो बांग्लादेश के भीतर अगले महीने 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच दुर्गा पंडालों को स्थापित करेंगी. इन सभी पूजा पंडालों में अजान से पांच मिनट पहले सभी तरह के पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों को बंद करना होगा. अजान और नमाज के वक्त लाउडस्पीकर पर भजन सुनने और धार्मिक मंत्रोच्चार करने पर पूरी तरह से बैन रहेगा. स्थानीय मीडिया में बताया गया है कि इस आदेश को जारी करने से पहले एक बैठक हुई, जिसके बाद अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी मीडिया के सामने आए और मीटिंग में हुए फैसले को सुनाया. इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  

बांग्लादेश में दुर्गा पंडालों की घट सकती है संख्या
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ बोलने वाला अब दुनिया में कोई नहीं है. जो लोग भारत में अल्पसंख्यक मुसलमानों को खतरे में बताते हैं अब वे लोग भी पूरी तरह से चुप हैं. इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि भारत समेत दुनिया में किस तरह का दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है. पिछले साल बांग्लादेश में 33 हजार से अधिक दुर्गा पंडाल लगाए गए थे, जिनकी संख्या इस बार घटने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ेंः बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने भारत को दिखाई आंख, SAARC को लेकर क्या बोले ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Vs Pakistan: पाकिस्तान की हार से तिलमिलाया पाकिस्तानी! बाबर आजम पर उतारा गुस्सा, कहा- 'Please! विराट कोहली...'
पाकिस्तान की हार से तिलमिलाया पाकिस्तानी! बाबर आजम पर उतारा गुस्सा, कहा- 'Please! विराट कोहली...'
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', PAK के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
समंदर का किंग कौन? वो 14 देश... जिनके पास तबाही लाने की ताकत, लिस्ट में भारत कहां
समंदर का किंग कौन? वो 14 देश... जिनके पास तबाही लाने की ताकत, लिस्ट में भारत कहां
IND vs PAK: इन 9 गेंदों में ही हार गई पाकिस्तान की टीम, भारत ने खत्म कर दी कहानी!
IND vs PAK: इन 9 गेंदों में ही हार गई पाकिस्तान की टीम, भारत ने खत्म कर दी कहानी!

वीडियोज

Rajasthan News: Jaipur में वैलेंटाइन डे पर गुंडागर्दी पड़ गई भारी | Valentine Day | Controversy
India Vs Pakistan Match: पाकिस्तान हाथ मलता रह गया! | IND Vs PAK | Shoaib Akhtar
Akhilesh Yadav के साथ सिद्दीकी...'27' में साइकिल दौड़ेगी? | UP Politics | CM Yogi | ABP News
India Vs Pakistan Match: कोलंबो में भारत- पाक का मुकाबला ! | T20 World Cup
Sandeep Chaudhary: गड़े मुर्दे उखाड़ेंगे...देश का माहौल बिगाड़ेंगे! | Tipu-Shivaji Remark | Owaisi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Vs Pakistan: पाकिस्तान की हार से तिलमिलाया पाकिस्तानी! बाबर आजम पर उतारा गुस्सा, कहा- 'Please! विराट कोहली...'
पाकिस्तान की हार से तिलमिलाया पाकिस्तानी! बाबर आजम पर उतारा गुस्सा, कहा- 'Please! विराट कोहली...'
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', PAK के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
समंदर का किंग कौन? वो 14 देश... जिनके पास तबाही लाने की ताकत, लिस्ट में भारत कहां
समंदर का किंग कौन? वो 14 देश... जिनके पास तबाही लाने की ताकत, लिस्ट में भारत कहां
IND vs PAK: इन 9 गेंदों में ही हार गई पाकिस्तान की टीम, भारत ने खत्म कर दी कहानी!
IND vs PAK: इन 9 गेंदों में ही हार गई पाकिस्तान की टीम, भारत ने खत्म कर दी कहानी!
O'Romeo BO Day 3 Worldwide: तीन दिन बाद भी 'ओ'रोमियो’ की नहीं हो पाई शाहिद की टॉप 10 फिल्मों में एंट्री, जानें- वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन
तीन दिन बाद भी 'ओ'रोमियो’ की नहीं हो पाई शाहिद की टॉप 10 फिल्मों में एंट्री, जानें- वर्ल्डवाइड कलेक्शन
क्या एसी खरीदने के लिए यह वक्त सबसे सही, जानें कहां मिल रहीं सबसे अच्छी डील्स?
क्या एसी खरीदने के लिए यह वक्त सबसे सही, जानें कहां मिल रहीं सबसे अच्छी डील्स?
क्या सच में रोते हैं मगरमच्छ, क्यों इस कठोर जानवर के आंसुओं को कहा जाता है झूठा?
क्या सच में रोते हैं मगरमच्छ, क्यों इस कठोर जानवर के आंसुओं को कहा जाता है झूठा?
दीवार थी बदहाल, कलाकार ने किया कमाल- यूनिवर्सिटी की टूटी फूटी दीवार पर आर्टिस्ट ने उकेरी पेंटिंग, वीडियो वायरल
दीवार थी बदहाल, कलाकार ने किया कमाल- यूनिवर्सिटी की टूटी फूटी दीवार पर आर्टिस्ट ने उकेरी पेंटिंग, वीडियो वायरल
Embed widget