एक्सप्लोरर

क्वाड की चिंता या फिर कोई और बात... ऑस्ट्रेलिया ने टैरिफ के मामले पर भारत का क्यों दिया साथ?

India Australia: ट्रंप के टैरिफ के मामले पर अब एक और देश भारत के साथ खड़ा हो गया है. ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा है कि उनकी सरकार टैरिफ के खिलाफ है.

भारत पर बुधवार (27 अगस्त) से अमेरिकी टैरिफ लग गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसको लेकर पहले ही घोषणा कर दी थी, लेकिन भारत अपनी बात पर टिक रहा. ट्रंप को भारत के रूस से तेल खरीदने से दिक्कत है. इसी वजह से टैरिफ भी बढ़ाया है. इस बीच भारत को ऑस्ट्रेलिया का समर्थन मिला है. ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा है कि भारत भरोसेमंद साझेदार है. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया टैरिफ का विरोध करता है.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत का साथ क्यों दिया है, इसको लेकर सवाल खड़ा हो रहा है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया, चीन के खतरे या फिर क्वाड को बचाने के लिए ऐसा कर सकता है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक वोंग ने ट्रंप के टैरिफ को लेकर कहा, ''हम ओपन ट्रेड पर भरोसा करते हैं. ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यस्था इसलिए आगे बढ़ी है, क्यों कि हमने दुनिया के साथ व्यापार किया. यह हमारा रणनीति का हिस्सा है और हम इसे आगे भी बरकरार रखेंगे.''

क्वाड को लेकर क्या बोलीं पेनी वोंग

वोंग ने क्वाड को लेकर कहा, ''हम क्वाड (क्वाड्रिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग) के समर्थक रहे हैं. द्विपक्षीय रिश्तों में उतार-चढ़ाव आता रहता है, लेकिन हमेशा लक्ष्य याद रखना चाहिए. हमें शांतिपूर्ण और स्थिर क्षेत्र बनाए रखना है.'' उन्होंने चीन को लेकर कहा कि वह बड़ी ताकत है और उसी हिसाब से अपने हित देखता है. उनका कहना है कि सभी को परिपक्वता दिखानी चाहिए और सहयोग करना चाहिए. 

गौरतलब है कि क्वाड भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक अनौपचारिक रणनीतिक गठबंधन है, जिसका लक्ष्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा देना है.

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से नाराज हो कर बढ़ाया टैरिफ

अमेरिका ने भारत पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, लेकिन इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया. वे भारत के रूस से तेल खरीदने की वजह से नाराज हैं. इतना ही नहीं, भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने वाली थी, इस पर भी बात नहीं बन सकी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'90 फीसदी खत्म...', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, ईरान को झटका!
'90 फीसदी खत्म...', ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, ईरान को झटका!
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, सऊदी गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, सऊदी गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
अमेरिका ने तीसरी रात भी बरपाया कहर, ईरान के ड्रोन-मिसाइल ठिकाने तबाह, ट्रंप बोले- 'न्यूक्लियर साइट उड़ा देंगे'
अमेरिका ने तीसरी रात भी बरपाया कहर, ईरान के ड्रोन-मिसाइल ठिकाने तबाह, ट्रंप बोले- 'न्यूक्लियर साइट उड़ा देंगे'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget