एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया: महामारी के कारण जनजीवन ठप, संसद भी अगस्त तक स्थगित

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना से पैदा हुई महामारी ने जनजीवन को पटरी से उतार दिया है.भीड़भाड़ वाली जगहों को खाली करा लोगों से घरों को जाने को कह दिया गया है.

कोरोना वायरस ने दुनिया के एक तिहाई देशों को लॉकडाउन करने पर मजबूर कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया में 2799 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण सामने आने के बाद आपातकाल की स्थिति देखने को मिल रही है. यहां पार्कों को खाली कराकर सैलानियों को घर जाने को कह दिया गया है. जरूरी सामानों की सप्लाई को छोड़कर सब जगह बंदी के हालात हैं.

ऑस्ट्रेलिया में महामारी के कारण जन जीवन ठप

महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया की संसद को अगस्त तक स्थगित कर दिया गया है. समय पर किराया नहीं चुकानेवाले शॉपिंग सेंटर ने दुकान मालिकों से रिटेल लीज टर्मिनेट नहीं करने का आग्रह किया है. विदेश से लौटने वाले लोगों की एयरपोर्ट पर हेल्थ स्क्रीनिंग कराई जा रही है. डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर का कहना है कि पहले लोगों का जब चेक होता था तो निशाना बनाया जाता था मगर अब लोग खुद ही जांच करवाने आ रहे हैं. यही वजह है कि यहां 14 दिनों के आइसोलेशन में जाने का फैसला लिया गया है. हम कोरोना मरीजों को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं. सावधानी के तौर पर हम लोगों की जांच खुद उनके घर जाकर कर रहे हैं.

दुनिया में संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख 31 हजार 

पिछले 24 घंटे में विक्टोरिया में कोरोना संक्रमण के कारण 3 लोग मर चुके हैं. जबकि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में दूसरी मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 13 हो गया है. दुनियाभर में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख 31 हजार के पार पहुंच गई है. जबकि मौत का आंकड़ा 24 हजार 57 हो चुका है. स्पेन और इटली में कोरोना की बीमारी सबसे ज्यादा कहर बरपा रही है. पिछले 24 घंटों में स्पेन और इटली में 1400 से ज्यादा लोगों की मौत ने सबको चकित कर दिया. इन दोनों देशों में कोरोना मरीजों की संख्या सवा लाख से ज्यादा है. सिर्फ यूरोप में ढाई लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं. दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी कोरोना वायरस से दहला हुआ है. चीन, इटली के बाद अब अमेरिका वायरस का केंद्र बनता जा रहा है. यहां अब तक 85 हजार 344 लोगों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं.

कोरोना के खतरे पर G20 देशों ने की conference | Namaste Bharat part 1

लॉकडाउन के बीच पहली जुमे की नमाज़ आज, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने की घर पर नमाज़ पढ़ने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget