एक्सप्लोरर

कांगो में जेल तोड़कर भागने की कोशिश में 129 कैदियों की मौत, कुछ बने गोली का शिकार तो कई ने भगदड़ में गंवाई जान

Congo Jail Prisoners Killed: कांगो में एक बड़ी घटना में 129 कैदियों की मौत हो गई है. ये कैदी जेल तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे.

Congor Jail Prisoners Death: कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की सबसे बड़ी जेल में जेल से भागने की कोशिश के दौरान कम से कम 129 लोगों की मौत हो गई, देश के अधिकारियों ने मंगलवार (03 अगस्त) को यह जानकारी दी.

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कांगो के आंतरिक मंत्री जैकमैन शबानी के हवाले से बताया कि ज्यादातर मौतें भगदड़ की वजह से हुईं मगर कम से कम 24 कैदी गोलीबारी में मारे गए. ये सभी कैदी सोमवार को तड़के मकाला केंद्रीय कारागार से भागने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि 59 लोग घायल हुए हैं और महिलाओं के साथ बलात्कार के कुछ मामले हुए हैं, लेकिन उन्होंने कोई और ब्यौरा नहीं दिया. मंगलवार दोपहर तक यह स्पष्ट नहीं था कि कोई कैदी भागा है या नहीं. 

कांगो की मकाला जेल में हुई ये भगदड़

मकाला कांगो की राजधानी किंशासा की एकमात्र जेल है जो अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से एक है. मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की अक्टूबर 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, इसकी क्षमता 1,500 लोगों की है, लेकिन इसमें कम से कम 12,000 कैदी हैं. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी चीन-अफ्रीका सहयोग पर एक फोरम के लिए बीजिंग में हैं और इससे मध्य अफ्रीकी देश के सामने चुनौतियां और बढ़ गई हैं.

सोमवार रात जेल में गोलीबारी हुई. एक फेसम जर्नलिस्ट स्टैनिस बुजाकेरा त्सियामाला ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कैदी बाहर भाग रहे थे और उनके चारों ओर गोलियां चल रही थीं.  उन्होंने रात में फिल्माए गए एक अन्य वीडियो को शेयर किया, जिसमें कई कैदी जेल परिसर के भीतर एक लाश के चारों ओर खड़े हैं.

मुश्किलों का सामना कर रहा है कांगो

100 मिलियन से अधिक लोगों की आबादी वाला कांगो कई संकटों से जूझ रहा है, जिसमें घातक एमपॉक्स प्रकोप और इसके पूर्वी क्षेत्र में संघर्ष शामिल है, जिसने पिछले तीन दशकों में छह मिलियन से अधिक लोगों की जान ले ली है और लाखों लोगों को विस्थापित कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Africa: कांगो में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही, 176 लोगों की मौत, 100 लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget