एक्सप्लोरर

भारत पर जाफर ट्रेन हाइजैक का साजिश रचने का आरोप लगा रहा था पाकिस्तान, अब आरजू काजमी ने खोल दी पाक सेना की पोल

Pakistan News: पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक की घटना के पीछे भारत की साजिश का आरोप लगाया था. इस पर अब पाकिस्तान की पत्रकार आरजू काजमी का रिएक्शन सामने आया है.

Pakistan News: पाकिस्तान की सरकार और सेना ने बलूचिस्तान में हुए ट्रेन हाइजैक के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि, इस हाइजैकिंग की जिम्मेदारी बलूचिस्तान के विद्रोही संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है. दूसरी ओर, पाक सेना का दावा है कि इस घटना के पीछे भारत और अफगानिस्तान में मौजूद कुछ लोगों का हाथ है. 

यह ट्रेन हाइजैकिंग बीते मंगलवार को हुई थी, जिसके बाद शुक्रवार को पाक सेना और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत पर आरोप लगाया. इसी कड़ी में पाकिस्तान की पत्रकार आरजू काजमी ने इस दावे को खारिज कर दिया है.

 नाकामी छुपाने के लिए दिया ये बयान

आरजू काजमी ने यूट्यूब पर कमर चीमा से बातचीत में कहा, 'पाक सेना का दावा है कि भारत का मीडिया ट्रेन हाइजैक को लेकर शोर मचा रहा था और झूठ फैला रहा था. लेकिन मैं कहती हूं कि सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर का मीडिया इस पर चर्चा कर रहा था. पाकिस्तानी मीडिया ही कई घंटे तक इस मामले पर चुप रहा. दुनिया के मीडिया ने तो वही रिपोर्ट किया, जो पाकिस्तान से जानकारी मिल रही थी. पाकिस्तान ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए ऐसे बयान दिए हैं.'

 'आरोप लगाने से समस्या हल नहीं होगी'

आरजू काजमी ने कहा कि सिर्फ भारत पर आरोप लगाने से समस्या हल नहीं होगी. हम यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते कि अफगानिस्तान से यह हुआ या भारत से वह हुआ. हमें अपनी व्यवस्था सुधारनी होगी और जनता के लिए काम करना होगा. अगर भारत हालात बिगाड़ रहा है, तो हमारे संस्थानों को उसे रोकने के उपाय करने चाहिए. हमें अपने काम पर ध्यान देना होगा, सिर्फ यह कहने से कुछ नहीं होगा कि सब कुछ सीमापार से हो रहा है.

'सबूत हैं तो दिखाएं'

पाक सेना द्वारा साझा किए गए अजित डोभाल के वीडियो पर भी आरजू काजमी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह वीडियो बहुत पुराना है, और जब उन्होंने यह बात कही थी, तब वे भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) भी नहीं थे. उनके बयान को इतनी गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है, यह वैसा ही है जैसे हमारे शेख रशीद जैसे नेता कहते रहते हैं कि हमने भारत पर गिराने के लिए छोटे-छोटे एटम बम बना रखे हैं.

आरजू ने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत पर आरोप लगा रहा है, तो उसे मजबूत सबूत पेश करने चाहिए. हमें दुनिया के सामने भारत को बेनकाब करना चाहिए, या फिर इन बातों को छोड़कर बलूचिस्तान में अपनी स्थिति सुधारने पर ध्यान देना चाहिए. हमें बलूचिस्तान के लोगों से संपर्क बढ़ाकर उनसे बातचीत करनी चाहिए, न कि हर बात के लिए दूसरे देशों को दोष देना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget