एक्सप्लोरर

आर्मीनिया के PM निकोल पाशिनयान का दावा- अजरबैजान के साथ संघर्ष में मारे गए 49 सैनिक, रातभर हुई गोलाबारी

PM Nokil Pashinyan: अजरबैजान और आर्मीनिया के बीच सीमा विवाद बढ़ता जा रहा है. अजरबैजान के साथ संघर्ष में उसके कम से कम 49 सैनिक मारे गए.

Armenia Azerbaijan Conflict: एक तरफ दुनिया यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध (Ukraine Russia War) देख रही है, दूसरी तरफ अजरबैजान और आर्मीनिया के बीच भी जंग छिड़ चुकी है. आर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान (PM Nokil Pashinyan) ने बताया कि अजरबैजान सीमा संघर्ष में कम से कम 49 आर्मीनियाई सैनिक मारे गए. 

समाचार एजेंसी इंटरफैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, निकोल पशिनयान ने संसद में कहा कि अजरबैजानी बलों ने लगभग आधा दर्जन बिंदुओं पर हमला किया. बता दें कि अजरबैजान और आर्मीनिया के बीच नागोर्नो-कराबाख को लेकर दशकों से संघर्ष चल रहा है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अजरबैजान से रात भर शुरू हुई भारी गोलाबारी के बाद लड़ाई की तीव्रता कम हो गई थी. इससे पहले, मंगलवार को आर्मीनिया ने विश्व नेताओं से मदद की अपील करते हुए कहा था कि अजरबैजान की सेनाएं अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं. वहीं अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना आर्मीनियाई उकसावे का जवाब दे रही थी और इस दावे से इनकार किया कि वे नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट कर रहे थे.

2020 में 6,500 लोगों की मौत हुई थी

2020 में छह सप्ताह की लड़ाई ने 6,500 से अधिक लोगों की जान ले ली. इस युद्ध को रूस ने समाप्त करवाया. समझौते के तहत, आर्मीनिया ने दशकों से अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र को सौंप दिया और मॉस्को ने नाजुक संघर्ष की देखरेख के लिए लगभग 2,000 रूसी शांति सैनिकों को तैनात किया.

गौरतलब है कि नागोर्नो-कराबाख में जातीय अर्मीनियाई अलगाववादी पहली बार अजरबैजान से अलग हो गए, जब 1991 में सोवियत संघ का पतन हुआ. आगामी संघर्ष ने लगभग 30,000 लोगों की जान ले ली.

ये भी पढ़ें- Ukraine से भाग रही रूसी सेना, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की का दावा- 6 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र लिया वापस

ये भी पढ़ें- SCO Summit 2022: दो साल बाद पहली बार चीन से बाहर निकलेंगे राष्ट्रपति जिनपिंग, SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget