एक्सप्लोरर

SCO Summit 2022: दो साल बाद पहली बार चीन से बाहर निकलेंगे राष्ट्रपति जिनपिंग, SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

China News: चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक बयान में बताया कि शी जिनपिंग समरकंद शहर में SCO के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक में भाग लेंगे.

China President Xi Jinping in Samarkand: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग पिछले दो साल में पहली बार इस सप्ताह चीन से बाहर निकलेंगे. इसके बाद वह कजाकिस्तान की यात्रा करेंगे और उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि शी जिनपिंग समरकंद शहर में SCO के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक में भाग लेंगे और 14 से 16 सितंबर तक कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान की यात्रा करेंगे. शी 14 सितंबर को कजाकिस्तान का दौरा करेंगे, जो जनवरी 2020 के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा होगी. 

2020 में किया था म्यांमा का दौरा

बता दें कि शी जिनपिंग ने आखिरी बार 17-18 जनवरी 2020 को म्यांमा का दौरा किया था. म्यांमा से वापसी के कुछ ही दिनों बाद, चीन ने वुहान में कोरोना वायरस के बड़े पैमाने पर प्रकोप की घोषणा की. बाद में यह वैश्विक महामारी में बदल गया, जिसके परिणामस्वरूप दुनिया भर में लाखों लोगों की मौत हुई, तब से  शी जिनपिंग (69) चीन से बाहर नहीं गए हैं और डिजिटल तरीके से वैश्विक कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं. कजाकिस्तान के बाद शी पड़ोसी उज्बेकिस्तान की यात्रा करेंगे, जहां एससीओ शिखर सम्मेलन 15-16 सितंबर को होने वाला है.

इन देशों के साथ होगी बैठक

बीजिंग मुख्यालय वाला एससीओ आठ सदस्यीय आर्थिक और सुरक्षा संगठन है जिसमें चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान शामिल हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एससीओ में भाग लेने के लिए 15-16 सितंबर को उज्बेकिस्तान जाएंगे और शिखर सम्मेलन से इतर कुछ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के आमंत्रण पर, प्रधानमंत्री मोदी एससीओ के राष्ट्र प्रमुखों की परिषद की 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए 15-16 सितंबर को समरकंद का दौरा करेंगे.

ये भी पढ़ें: Pakistan Floods: पाकिस्तान में बाढ़ पीढ़ितों की मदद कर रहा हिंदू समुदाय, मंदिर खोलकर लोगों को दिया आश्रय

ये भी पढ़ें: Pakistan Floods: पाकिस्तान में बाढ़ से मची तबाही देख UN महासचिव के उड़े होश, बोले- ऐसा जलवायु नरसंहार पहले कभी नहीं देखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
Explained: 19 सीटों वाली अरब पार्टियां नेतन्याहू को हटाने की ‘चाबी’, लेकिन... बेहद मुश्किल क्यों?
19 सीटों वाली अरब पार्टियां नेतन्याहू को हटाने की ‘चाबी’, लेकिन... बेहद मुश्किल क्यों?
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भिड़ गए बराक ओबामा और ट्रंप, आखिर क्या बोले?
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भिड़ गए बराक ओबामा और ट्रंप, आखिर क्या बोले?
Explained: गर्मी से 4 लाख मौतों का अंदाजा और आर्कटिक जैसी ठंड एक साथ! लंदन के मौसम में क्या ‘बिजार’ हो रहा?
एल नीनो से भयंकर गर्मी और आर्कटिक जैसी ठंड एक साथ! लंदन के मौसम में क्या ‘बिजार’ हो रहा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget