एक्सप्लोरर

म्यांमार में फिर आया भूकंप, 5.1 तीव्रता से हिली धरती, अब तक 1000 लोगों की मौत | जानें बड़े अपडेट

Myanmar Earthquake: म्यांमार की राजधानी नेपीता के पास 29 मार्च, 2025 को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया. एक दिन पहले ही शक्तिशाली भूकंपों में 1,000 से अधिक लोग मारे गए थे.

Myanmar Earthquake: म्यांमार में शनिवार (29 मार्च, 2025) को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में आए घातक भूकंप के एक दिन बाद नेपीता में 5.1 तीव्रता के नए झटके महसूस किए गए.

जानें 10 बड़ी बातें

1. म्यांमार की राजधानी नेपीता के पास दोपहर 2.50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो 10 किलोमीटर की गहराई पर थे. हालांकि ताजा झटकों की वजह से नुकसान या किसी के हताहत होने कोई खबर नहीं है.

2. नेपीता में ताजा भूकंप उस समय आया जब अधिकारी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में लगे हैं, जबकि शहर के ज्यादातर हिस्सों में बिजली, फोन और इंटरनेट सेवाएं बंद हैं. 

3. म्यांमार में बीते दिन शुक्रवार (28 मार्च, 2025) को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया और उसके ठीक 11 मिनट बाद 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे भारी तबाही मची.

4. हादसे में इमारतें, पुल, ऐतिहासिक संरचनाएं, सड़कें और अन्य सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा. म्यांमार का दूसरा सबसे बड़ा शहर मांडले तबाही का केंद्र रहा. 

5. ताजा आधिकारिक आंकड़ों की अगर मानें तो कम से कम 1,002 लोग मारे गए हैं और 2,300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. बचाव दल मलबे से शवों को निकालने का काम कर रहे हैं. वहीं सरकार ने संकेत दिया है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. सरकार का कहना है कि विस्तृत आंकड़े अभी भी इकट्ठे किए जा रहे हैं. 

6. पड़ोसी देश थाईलैंड में भी इसका असर देखने को मिला. भूकंप की वजह से इमारतें हिल गईं और बैंकॉक में एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत ढह गई. कम से कम नौ लोग मारे गए. 

7. बैंकॉक शहर के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 6 लोगों मृत पाए गए हैं, 26 घायल हैं और 47 लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें से अधिकांश लोग राजधानी के लोकप्रिय चतुचक बाजार के पास एक निर्माण स्थल से लापता हुए हैं. 

8. थाई अधिकारियों ने बताया कि भूकंप और उसके बाद के झटके देश के ज्यादातर प्रांतों में महसूस किए गए. चियांग माई सहित कई उत्तरी क्षेत्रों में आवासीय भवनों, अस्पतालों और मंदिरों को नुकसान पहुंचने की खबर है. हालांकि, केवल बैंकॉक में ही हताहतों की जानकारी मिली है. 

9. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार सरकार के प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग से बात की और कहा कि भारत तबाही से निपटने में देश के साथ एकजुटता से खड़ा है.

10. भारत ने अपने 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत म्यांमार को 15 टन राहत सामग्री पहुंचाई और म्यांमार में राहत और बचाव कार्यों के लिए 80 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) कर्मियों की एक टुकड़ी भेज रहा है. 

ये भी पढ़ें: Earthquake In Myanmar: म्यांमार में क्यों आया इतना विनाशकारी भूकंप? समझिए पूरा विज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget