एक्सप्लोरर

COP28 में अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति नदारद, कितनी बड़ी चिंता?

United Nations climate Change Summit: क्लाइमेट चेंज शिखर सम्मेलन के लिए दुनिया भर के नेताओं और करीब 70 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने दुबई का दौरा किया है. 

Dubai COP 28 Summit: क्लाइमेट चेंज शिखर सम्मेलन (COP 28) 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक हो रहा है. इसमें 160 देशों के नेताओं ने शिरकत की. इस सम्मेलन को दुबई में कराया जा रहा है. COP 28 बैठक के दौरान जलवायु परिवर्तन से प्रभावी ढंग से निपटने के तरीकों पर चर्चा की जाती है लेकिन इस सम्मेलन में दुनिया के दो बड़े दिग्गज नेताओं की कमी खल रही है. अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति COP 28 में उपस्थित नहीं हैं.

दोनों देशों के नेताओं का इस सम्मेलन में पहुंचना इसलिए जरूरी है क्योंकि अमेरिका और चीन बड़ी मात्रा में जलवायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं. विश्लेषकों ने कहा है कि अब तक के सबसे बड़े जलवायु शिखर सम्मेलन से शी जिनपिंग और जो बाइडेन की अनुपस्थिति एक संकेत हो सकती है कि न तो चीनी और न ही अमेरिकी राष्ट्रपति को इस सम्मेलन से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं. हालांकि दोनों देशों की ओर से उच्च स्तरीय प्रतिनिधि भेजे गए हैं. 

अमेरिका और चीन की तरफ से कौन पहुंचा दुबई

अमेरिका की ओर से जलवायु परिवर्तन के लिए बाइडन प्रशासन के विशेष राजदूत और पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी COP 28 में शामिल हैं.वहीं चीन के फर्स्ट वाइस प्रीमियर डिंग शुएशियांग भी दुबई पहुंचे हैं. इस बैठक के लिए दुनिया भर के नेताओं और करीब 70 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने दो सप्ताह तक चलने वाले सम्मेलन के लिए दुबई का दौरा किया है. 

बाइडेन और जिनपिंग क्यों नदारद?

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने शंघाई के ईस्ट चाइना नॉर्मल में राजनीति के प्रोफेसर जोसेफ ग्रेगरी महोनी के हवाले से कहा कि जिस बैठक के सफल होने की उम्मीद नहीं होती वह वहां जाने से बचते हैं. जोसेफ ग्रेगरी ने कहा, "उच्च-स्तरीय नेता आम तौर पर बैठकों से बचने की कोशिश तब करते हैं जब उन्हें बैठक के सफल होने की उम्मीद नहीं होती है, क्योंकि वे सीधे तौर पर उस असफलता से अपने तार जोड़ना नहीं चाहते हैं." 

जोसेफ ग्रेगरी ने कहा कि सम्मेलन में दोनों नेताओं के शामिल न होने के पीछे अपनी-अपनी घरेलू चिंताएं भी थीं. वे कहते हैं, "दोनों नेताओं में से कोई भी जलवायु परिवर्तन को लेकर कोई ऐलान करने की हालत में नहीं है. सम्मेलन में बाइडेन यह भी जाहिर नहीं कर पाएंगे कि अमेरिका अपनी प्रतिबद्धताओं पर खरा उतर रहा है जबकि शी को ऐसे समय में जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने की लागत को ध्यान में रखना होगा जब चीनी अर्थव्यवस्था लगातार जूझ रही है."

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में राजनीति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर चोंग जिया इयान कहते हैं कि दोनों नेताओं के नदारद होने का एक मतलब यह हो सकता है कि ऐसे समय में वे जलवायु परिवर्तन की प्रतिबद्धताओं को नकार रहे हैं और इसकी जरूरत को तरजीह नहीं दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

Israel Hamas War: गाजा में हमले के लिए AI का इस्तेमाल, जानें कैसे इजरायल की सेना हमास पर टेक्नोलॉजी के जरिए बरपा रही कहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
IND vs NZ: डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रानी मुखर्जी की मूवी का टोटल रनटाइम
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रनटाइम

वीडियोज

Neville Tata की नियुक्ति पर फिर संकट | Sir Ratan Tata Trust की Meeting क्यों रद्द हुई? | Paisa Live
Breaking News: Jammu & Kashmir के किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी | ABP News
Headlines Today: देखिए बड़ी खबरें फटाफट | PM Modi | Assam | Sangam | Maghmela | UP News | ABP News
Breaking News: मेयर सस्पेंस के बीच CM Devendra Fadnavis रात को Davos के लिए रवाना हुए | ABP News
Naseeruddin Shah का बेटा ना चाहते हुए भी कैसे बना Full Time एक्टर?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
IND vs NZ: डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रानी मुखर्जी की मूवी का टोटल रनटाइम
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रनटाइम
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
मालिक ने मनाया अपने कुक का बर्थडे, इंतजाम देख भावुक हो गए राम जी बाबा- वीडियो वायरल
मालिक ने मनाया अपने कुक का बर्थडे, इंतजाम देख भावुक हो गए राम जी बाबा- वीडियो वायरल
GRAP-4 Rules: दिल्ली-NCR में लागू ग्रैप-4 तोड़ने पर सिर्फ पेनाल्टी लगेगी या जेल भी हो जाएगी, जानें क्या हैं नियम?
दिल्ली-NCR में लागू ग्रैप-4 तोड़ने पर सिर्फ पेनाल्टी लगेगी या जेल भी हो जाएगी, जानें क्या हैं नियम?
Embed widget