एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: गाजा में हमले के लिए AI का इस्तेमाल, जानें कैसे इजरायल की सेना हमास पर टेक्नोलॉजी के जरिए बरपा रही कहर

Israel Hamas War News: गाजा पट्टी में चरमपंथी समूह हमास के खिलाफ इजरायल अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) तकनीक का बखूबी इस्तेमाल कर रहा है.

Israel Hamas War Technology: गाजा पट्टी में इजरायल और फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास के बीच 6 दिनों के सीजफायर खत्म होने के बाद फिर से हमले शुरू हो गए हैं. दावा किया जा रहा है कि गाजा में हुए इजरायली हवाई हमलों में ही अब तक 14 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं. अब इसके साथ ही यह भी पता चला है कि चरमबंदी संगठन को खत्म करने के लिए 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसकर हमास के क्रूर हमले के बाद इजरायल ने पूरे गाजा पट्टी क्षेत्र से आतंकवाद के खात्मे की कसम खाई है. 

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसरायल इस हमले के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी के खास टूल्स का इस्तेमाल कर रहा है. इनका नाम है गॉस्पेल अलकेमिस्ट और डेप्थ ऑफ विजडम. ये सिस्टम खास तौर पर तैयार किए गए हैं जो टारगेट को लॉक कर खत्म करने के लिए गाइडेड कमान से लैस हैं. गाजा में हमास के साथ जंग में इन एआई टूल्स का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है.

दो साल पहले ही इजरायल ने कर ली थी तैयारी
2021 में इजरायल ने गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ अपने जवाबी कार्रवाई में 'ऑपरेशन गार्डियंस ऑफ द वॉल' शुरू किया था. 11 दिनों की लड़ाई को 'पहले एआई युद्ध' के नाम से भी जाना जाता है. टूल्स से लिए गए डेटा का इस्तेमाल गाजा में टारगेट को हिट करने के लिए किया गया था.

'गॉस्पेल' जैसे सिस्टम का इस्तेमाल ऑटोमेटेड टूल्स को तेज रफ्तार से टारगेट को हिट करने के लिए किया जाता है. जरूरत के हिसाब से सटीक और हाई-क्वालिटी वाले इंटेलिजेंस सिस्टम में सुधार करके इसका इस्तेमाल किया जा रहा है.

'गॉस्पेल' आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अपडेटेड इंटेलिजेंस के रैपिड ऑटोमेटेड एक्सट्रैक्शन से रिसर्चर के लिए एक रिकॉमेंडेशन तैयार करता है. इसका काम सिस्टम के रिकॉमेंडेशन और किसी व्यक्ति द्वारा की गई पहचान को पूरा मिलाना है. यानी यह खुफिया जानकारी की पुष्टि और कार्रवाई में मददगार है.

2021 के संघर्ष में ह्यूमन इंटेलिजेंस, विज़ुअल इंटेलिजेंस और सिग्नल इंटेलिजेंस से डेटा लिए गए थे. सटीक हमलों के ऑपरेशन के लिए डेटा को सिस्टम में फीड किया जाता है. सैटेलाइट, ग्राउंड इंटेलिजेंस इंफोर्मेशन और सर्विलांस से मिले डेटा सभी सिस्टम में इंस्टॉल हैं. ये हमले को अचूक बनाते हैं.

तकनीक के जरिए 12000 से अधिक टारगेट को किया हिट
इजरायल डिफेंस फोर्स ने 2 नवंबर के अपने आर्टिकल में दावा किया कि 27 दिनों की लड़ाई में 12000 से ज्यादा टारगेट को हिट किया गया. यानी एक दिन में करीब 444 टारगेट हिट हुए. टारगेट में इजाफा एआई से मिले डेटा की वजह से है. इससे पहले इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज और मैट्रिक्स डिफेंस ने ऑटोमेटेड-टारगेट डिटेक्शन सिस्टम डेवलप करने के लिए समझौता किया था. राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स ने स्पाइस बम और सर्विलांस के लिए इस्तेमाल होने वाली दूसरी टेक्नोलॉजी में एआई को शामिल किया है.

+972 मैग और लोकल कॉल की रिपोर्ट में कहा गया है कि 'गॉस्पेल' ऑटोमेटेड रेट से टारगेट बना सकता है. यह एआई सिस्टम अनिवार्य रूप से हमलावरों के पूरे ग्रुप को एक साथ टारगेट कर सकता है. 

एआई की मदद से बना हमलावरों का डाटाबेस
'ब्लूमबर्ग' ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि फायर फैक्ट्री म्यूनिशन लोड (युद्ध सामग्री भार) का कैल्कुलेशन कर सकते हैं. 'गार्जियन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टारगेट डिविजन ने आईडीएफ  को 30,000 से 40,000 संदिग्ध हमलावरों के बीच एक डेटाबेस बनाने में मदद की है. इन्हें निशाना बनाया गया. आईडीएफ के प्रमुख के रूप में काम कर चुके अवीव कोचवी ने कहा कि टारगेट डिविजन एआई की क्षमताओं से लैस है. इसमें सैकड़ों अधिकारी और सैनिक शामिल हैं.

 ये भी पढ़ें :Israel Hamas War: गाजा से आतंक को नेस्तनाबूद करेंगे अमेरिका-इजरायल, यहां जानें क्या है फुल प्रूफ प्लानिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूटा कांच, मलबा, फ्रांस में प्रदर्शनकारियों ने फूंकी इमारतें, मैक्रों बोले- 'जो लोग...'
टूटा कांच, मलबा, फ्रांस में प्रदर्शनकारियों ने फूंकी इमारतें, मैक्रों बोले- 'जो लोग...'
Explained: सड़कों पर आगजनी और विरोध प्रदर्शन, भारी कर्ज और बजटीय घाटे के दलदल में क्यों फंसा फ्रांस?
Explained: सड़कों पर आगजनी और विरोध प्रदर्शन, भारी कर्ज और बजटीय घाटे के दलदल में क्यों फंसा फ्रांस?
तेल अवीव-वियना फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में इमरजेंसी लैंडिंग
तेल अवीव-वियना फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में इमरजेंसी लैंडिंग
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget