एक्सप्लोरर

FBI का नया चीफ बनने के बाद क्या-क्या करने वाले हैं काश पटेल? जानिए उनकी प्लानिंग

Donald Trump Loyal Kash Patel: अमेरिका में अपने अगले कार्यकाल के लिए नवनिर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय अमेरिकी काश पटेल को एफबीआई के नए चीफ के तौर पर नियुक्त किया है.

Kash Patel Planning as New FBI Chief: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने वाले शासन में भारतीय-अमेरिकी काश पटेल एफबीआई के चीफ होंगे. बेनी जॉनसन पॉडकास्ट पर एफबीआई चीफ के उम्मीदवार काश पटेल ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद वह सबसे पहले "डिडी लिस्ट" और विवादित एप्सटीन फाइल्स को सार्वजनिक करेंगे.

ट्रंप के भरोसेमंद और वफादार भारतीय अमेरिकी काश पटेल एफबीआई और खुफिया विभागों पर ट्रंप के संदेह से सहमत हैं. उन्होंने कहा कि वह सरकारी एजेंसियों में जनता के विश्वास को फिर से बहाल करने के लिए दशकों के कथित भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा, "हमारी एजेंसियों और विभागों में विश्वास तभी बहाल हो सकता है जब अमेरिकी जनता के सामने वास्तविक सच्चाई को लाया जाएगा."

डोनाल्ड ट्रंप से इसी कारण से लगता है डर

काश पटेल ने आगे कहा, "डोनाल्ड ट्रंप की यही वो चीज़ है जिससे अन्य सभी को डर लगता था कि वह वहां आकर शायद एप्सटीन लिस्ट और डिडी लिस्ट को सार्वजनिक कर देंगे. आप जानते हैं वह शायद आकर ये सारी चीज़ें करेंगे, और इसलिए वे डरते हैं." "डिडी लिस्ट" उन नामों की सूची है जो रैपर डिडी के कथित "फ्रीक-ऑफ" पार्टियों से जुड़ी हुई है, जहां यौन उत्पीड़न और गुमराह करने की घटनाएं हुई थीं.

डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दी है अपनी मंशा

काश पटेल को अमेरिका के प्रीमियर लॉ इनफोर्समेंट एजेंसी FBI का प्रमुख बनाने के लिए चयन करके नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस खुफिया एजेंसी में बदलाव करने की अपनी मंशा को पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है. जिसकी वह लंबे समय से आलोचना करते रहे हैं. हालांकि, पटेल को अपने पद पर नियुक्ति की पुष्टि के लिए अमेरिकी सिनेट से मंजूरी प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है.

FBI का पूरी तरह से होना चाहिए पुनर्गठन

MAGA (Make America Great Again) के वफादार काश पटेल ने कहा है कि शताब्दी पुरानी एफबीआई को पूरी तरह से पुनर्गठन किया जाना चाहिए. इसके अलावा काश पटेल ने जे. एडगर हूबर बिल्डिंग में एफबीआई के वाशिंगटन मुख्यालय को बंद करके काम कर रहे कर्मचारियों को पूरे देशभर में फैलाने का प्रस्ताव दिया है.

सितंबर महीने में "शॉन केली शो" पर एक इंटरव्यू में काश पटेल ने कहा, "मैं पहले ही दिन एफबीआई हूवर बिल्डिंग को बंद कर दूं और अगले दिन उसे डीप स्टेट का म्यूजियम बनाकर खोल दूं. उसके बाद उस बिल्डिंग में काम करने वाले सभी 7,000 कर्मचारियों को पूरे अमेरिका में भेज दूं ताकि वे अपराधियों का पकड़ें और उनसे कहूं कि जाओ, पुलिस बनो! तुम पुलिस हो, तो पुलिस बनो.

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान अमेरिका में चला रहा होटल, भर रहा अपनी जेब, भड़के विवेक रामास्वामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Republic Day 2026 Parade: गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल, जानें पूरी डिटेल
गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
प्रतापगढ़ में स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में स्टेज पर थिरके गोविंदा, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
प्रतापगढ़ में स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में स्टेज पर थिरके गोविंदा, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Noida Yuvraj Case Update: रेस्क्यू सिस्टम पर सवाल, सोशल मीडिया पर नया वीडियो आया सामने |ABPLIVE
Mumbai News: Malad Railway Station पर प्रोफेसर की चाकू घोंपकर कर दी हत्या | Crime News | Malad News
Uttar Pradesh News: Uttar Pradesh में हुआ Noida जैसा एक और हादसा, नहर में जा गिरी कार | Kasganj News
Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य के शिविर के बाहर पहुंचे लोग, हो गया बड़ा बवाल! | Magh Mela
HP Weather: Manali में बर्फ में फिसली गाड़ी, खाई में जाकर गिरी कार, ड्राइवर हुआ घायल | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Republic Day 2026 Parade: गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल, जानें पूरी डिटेल
गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
प्रतापगढ़ में स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में स्टेज पर थिरके गोविंदा, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
प्रतापगढ़ में स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में स्टेज पर थिरके गोविंदा, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
साल 2026 की पहली 'मन की बात', PM मोदी ने बताया मतदाता का महत्व, स्टार्टअप को लेकर कही बड़ी बात
साल 2026 की पहली 'मन की बात', PM मोदी ने बताया मतदाता का महत्व, स्टार्टअप को लेकर कही बड़ी बात
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
26 जनवरी की परेड के लिए कौन से मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा, मेट्रो, बस और अपनी गाड़ी से कैसे पहुंचे? यहां जानें डिटेल्स
26 जनवरी की परेड के लिए कौन से मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा, मेट्रो, बस और अपनी गाड़ी से कैसे पहुंचे? यहां जानें डिटेल्स
गूगल में कैसे नौकरी लगती है, कौन सी पढ़ाई करनी होती है और कितनी मिलती है शुरुआती सैलरी?
गूगल में कैसे नौकरी लगती है, कौन सी पढ़ाई करनी होती है और कितनी मिलती है शुरुआती सैलरी?
Embed widget