एक्सप्लोरर

ओसामा का बेटा हमजा 'ग्लोबल टेररिस्ट' घोषित

वॉशिंगटन: अमेरिका ने अलकायदा के मारे जा चुके कर्ताधर्ता ओसामा बिन लादेन के बेटे और इसी आतंकी संगठन के एक मुखिया हमजा बिन लादेन को गुरुवार को ‘‘वैश्विक आतंकवादी’’ (ग्लोबल टेररिस्ट) घोषित कर दिया.

इसके लगभग डेढ़ साल पहले अलकायदा प्रमुख अल जवाहिरी ने हमजा को समूह का आधिकारिक सदस्य घोषित किया था. वर्ष 2011 में ओसामा की मौत के बाद हमजा अल कायदा का सक्रिय प्रचारक बन गया था.

विदेश विभाग की तरफ से आतंकी घोषित करने का मतलब ऐसे विदेशी व्यक्तियों पर पाबंदी लागू करने से होता है जिनकी तरफ से आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का गंभीर जोखिम होता है और जिससे अमेरिकी जनता की सुरक्षा को खतरा हो या राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति या अमेरिका की अर्थव्यवस्था को खतरा पैदा होता हो.

आतंकी घोषित करने के बाद अब अमेरिका के अधिकार क्षेत्र में आने वाली हर उस संपत्ति पर रोक लगा दी जाएगी जिससे हमजा का कोई हित जुड़ा है. इसके अलावा अमेरिकी नागरिकों के उस व्यक्ति के साथ किसी भी तरह के लेनदेन पर भी रोक लग जाती है.

विदेश विभाग ने कहा कि 9 जुलाई, 2016 को अल कायदा ने हमजा बिन लादेन का एक ऑडियो टेप जारी किया था जिसमें उसने अमेरिका से बदला लेने की धमकी दी थी और अमेरिकी लोगों को चेतावनी दी थी कि अमेरिका और विदेशों में उन्हें निशाना बनाया जाएगा.

इसमें कहा गया, ‘‘वर्ष 2015 में (हमजा) बिन लादेन ने वॉशिंगटन डीसी, पेरिस, फ्रांस, तेल अवीव और इस्राइल में स्थित अमेरिका, फ्रांस और इस्राइली हितों पर अकेले हमलावर को हमला करने को उकसाया था.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
Explained: सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
Explained: चंडीगढ़ से ट्रंप प्रशासन तक, कौन हैं हरमीत ढिल्लों, जिनके इस्तीफे ने अमेरिका में मचाई हलचल?
Explained: चंडीगढ़ से ट्रंप प्रशासन तक, कौन हैं हरमीत ढिल्लों, जिनके इस्तीफे ने अमेरिका में मचाई हलचल?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- 'मेरी मौत के जिम्मेदार...'
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव आकर कई लोगों पर लगाए आरोप
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget