एक्सप्लोरर

1 सितंबर से एअर इंडिया रद्द करने जा रही वॉशिंगटन डीसी की फ्लाइट, जानें एयरलाइन ने क्यों लिया ये फैसला

Air India: एअर इंडिया ने नई दिल्ली से अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के बीच उड़ानें स्थगति करने के पीछे कारण एयरलाइन के बेड़े में होने वाली फ्लाइट्स की कमी को बताया है.

एअर इंडिया एक सितंबर से दिल्ली से अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के बीच की उड़ानें निलंबित करेगी. एयरलाइन कंपनी ने सोमवार (11 अगस्त, 2025) को इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी किया. एयरलाइन ने नई-दिल्ली-वॉशिंगटन डीसी के बीच उड़ानें रद्द करने के पीछे के कारण में बताया कि रेट्रोफिट कार्यक्रम (मरम्मत कार्य) के चलते कई बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान परिचालन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह निलंबन मुख्य रूप से एअर इंडिया के बेड़े में आने वाली निर्धारित कमी के कारण है, क्योंकि एयरलाइन ने पिछले महीने अपने 26 बोइंग 787-8 विमानों का मरम्मत कार्य शुरू किया है. यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस व्यापक मरम्मत कार्य के चलते कम से कम 2026 के अंत तक किसी भी अ‍वधि में कई विमानों की लंबे वक्त तक अनुपलब्धता बनी रह सकती है.’’

पाकिस्तान के एयर स्पेस बंद होने से विमानों पर पड़ रहा असर- एअर इंडिया

बयान के मुताबिक, ‘‘इसके साथ ही पाकिस्तान के ऊपर के हवाई क्षेत्र के लगातार बंद रहने से भी एयरलाइन की लंबी दूरी की सेवाओं पर असर पड़ रहा है, क्योंकि उड़ानों का मार्ग लंबा हो जाता है और परिचालन संबंधी जटिलताएं भी बढ़ जाती हैं.’’

एक सितंबर से बाद की टिकट बुकिंग करा चुके यात्रियों को कंपनी देगी रिफंड की सुविधा

एयरलाइन ने कहा, “दिल्ली से वाशिंगटन डीसी के बीच की उड़ानों को परिचालन संबंधी कई कारणों से निलंबित करने का फैसला लिया गया है. एक सितंबर के बाद की अवधि के लिए दिल्ली से वाशिंगटन डीसी या वाशिंगटन डीसी से दिल्ली के लिए हवाई टिकट बुक कराने वाले यात्रियों से संपर्क किया जाएगा और उनकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था की पेशकश की जाएगी, जिसमें अन्य उड़ानों में पुनः बुकिंग या पूर्ण किराया वापसी शामिल है.

एअर इंडिया ने कहा, “यात्री अलास्का एयरलाइन, यूनाइटेड एयरलाइन और डेल्टा एयरलाइन्स की उड़ानों के माध्यम से न्यूयॉर्क, न्यूआर्क, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को में वन-स्टॉप कनेक्शन के जरिए वॉशिंगटन डीसी पहुंच सकते हैं.”

यह भी पढ़ेंः खरगे बोले- 'सदन में हंगामे के बीच पास हो रहे बिल, ये लोकतंत्र के साथ धोखा', नड्डा ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Embed widget