एक्सप्लोरर

Video Viral: जीत के बाद कमला हैरिस ने बाइडेन को किया फोन, बोलीं- हमने कर दिखाया

भारतीय मूल की कमला हैरिस ने भावी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ अपनी फोन कॉल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने जा रही भारतीय मूल की कमला हैरिस ने भावी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ अपनी फोन कॉल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस वीडियो में वह फोन पर बाइडेन से कह रही हैं, “ हमने यह कर दिखाया ‘जो’, आप संयुक्त राज्य अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं." यह फोन कॉल हैरिस ने उस समय किया था जब वह वॉक पर निकली थीं.

कमला हैरिस बनेंगी उपराष्ट्रपति

जो बाइडेन ने शनिवार को संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति-चुनाव में जीत हासिल की थी. उन्हे 290 इलेक्टोरल वोट हासिल हुए. पूर्व उपराष्ट्रपति जो अमेरिका के इतिहास में 78 वर्ष की आयु के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे. वहीं सीनेटर कमला हैरिस पहली ब्लैक अमेरिकन और एशियाई मूल की पहली अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी.  हैरिस ने राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में कहा, "मैं इस कार्यालय में पहली महिला हो सकती हूं, मैं आखिरी नहीं होऊंगी," डेलावेयर में विजय रैली में कमला हैरिस ने कहा कि, “आज रात हर छोटी लड़की देख रही है कि यह संभावना का देश है.”

बाइडेन को मिला भारी समर्थन

बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प से कांटे की टक्कर के बावजूद, बाइडेन को वाशिंगटन, ओरेगन, कैलिफ़ोर्निया, कोलोराडो, न्यू मैक्सिको, मिनेसोटा, विस्कॉन्सिन, इलिनोइस, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, न्यू यॉर्क, वरमोंट, न्यू हैम्पशायर, मेन, मैसाचुसेट्स, न्यू जर्सी, वर्जीनिया राज्यों और  डेलावेयर, कनेक्टिकट, कोलंबिया और मैरीलैंड जिले में भारी समर्थन मिला.

ये भी पढ़ें

अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति होंगे जो बाइडेन, पहले संबोधन में कहा- मैं देश को तोड़ने नहीं जोड़ने वाला राष्ट्रपति बनूंगा

US Elections: अमेरिका के नाम पहले संबोधन में बोलीं कमला हैरिस - मैं इस पद पर पहली महिला हूं, आखिरी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget