एक्सप्लोरर

अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति होंगे जो बाइडेन, पहले संबोधन में कहा- मैं देश को तोड़ने नहीं जोड़ने वाला राष्ट्रपति बनूंगा

जो बाइडन ने डेलावेयर के विलमिंगटन में चुने गए राष्ट्रपति के तौर पर देश को संबोधित किया. इस दौरान उनके साथ उप-राष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस भी स्टेज पर थीं.

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़े मुकाबले में हरा दिया. जीत के बाद अपने गृह राज्य डेलावेयर के विलमिंगटन में लोगों को संबोधित करते बाइडेन अपनी जीत का ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि 7.4 करोड़ से ज्यादा अमेरिकियों ने मुझे वोट किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के तौर पर वह ब्लू या रेड स्टेट नहीं देखते सिर्फ यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका को देखते हैं.

बिडेन ने अपने संबोधन में कहा, जिन लोगों ने राष्ट्रपति ट्रंप को वोट किया था, आज रात उनकी निराशा को समझता हूं. अब एक दूसरे को मौका देते हैं. कठोर बयानबाजी को पीछे छोड़कर, एक-दूसरे को फिर से देखने, एक-दूसरे को फिर से सुनने का समय है.

अमेरिकी इतिहास की पहली महिला उपराष्ट्रपति चुनी गईं भारतीय मूल की कमला हैरिस ने कहा कि अमेरिकी मतदाताओं ने लोकतंत्र की अखंडता की रक्षा की है, अमेरिका में नए दिनों का आगाज हो गया. अमेरिका के लोगों ने जो हमारे ऊपर विश्वास जताया है उसके लिए शुक्रिया. आपने आशा, एकता, शिष्टता, विज्ञान और सत्य को चुना है. हमारे पास बेहतर भविष्य के निर्माण की शक्ति है. बाइडेन और हैरिस अगले वर्ष 20 जनवरी को पद की शपथ लेंगे.

सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति बनूंगा

इससे पहले शनिवार को जीत के बाद बाइडेन ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका, आपने हमारे महान देश का नेतृत्व करने के लिए मुझे चुना, इससे मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. आगे का काम मुश्किल जरूर है लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं, मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति बनूंगा-भले ही आपने मुझे अपना मत दिया हो या नहीं. आपने मुझमें जो भरोसा जताया है, मैं उसे कायम रखूंगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई बाधाओं का सामना करते हुए बड़ी संख्या में अमेरिकी जनता ने मतदान किया. इससे एक बार फिर यह साबित हो गया है कि लोकतंत्र अमेरिका के दिल की गहराई में बसता है. बाइडेन ने कहा, अभियान समाप्त होने के साथ ही यह समय क्रोध और कठोर बयानबाजी को पीछे छोड़कर राष्ट्र के तौर पर एक साथ आने का है. यह अमेरिका को एकजुट करने का समय है.

अमेरिका के नए राष्ट्रपति होंगे जो बाइडेन, ट्रंप को हराकर हासिल किया बहुमत

अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन का भारत से है ये कनेक्शन, खुद ही किया था खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget