एक्सप्लोरर

Afghanistan Blast: काबुल में दूतावास के बाहर तेज धमाका, 2 रूसी डिप्लोमैट्स समेत 20 की मौत

Kabul Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को रूसी दूतावास के पास धमाका हुआ, जिसमें 2 डिप्लोमैट समेत 20 लोगों की मौत की खबर है.

Explosion Near Russian Embassy in Kabul: अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में रूसी दूतावास (Russian Embassy) के बाहर जोरदार धमाका हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में 2 रूसी डिप्लोमैट (Russian Diplomats) समेत 20 लोगों की जान चली गई है. यह भी जानकारी दी गई है कि हमलावर को सुरक्षाबलों ने बंदूक से निशाना लगाकर मार गिराया. 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, रूसी दूतावास के मेन गेट पर उस वक्त आत्मघाती धमाका हुआ जब वीजा के लिए लोग कतार में लगे थे. आरआईए-नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि विस्फोट तब हुआ जब दूतावास का एक कर्मचारी कतार में  इंतजार कर रहे लोगों के पास गया. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मरने वालों की संख्या 25 बताई जा रही है. 

शनिवार को एक स्कूल में हुआ था धमाका

इससे पहले शनिवार को दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में एक स्कूल में हुए धमाके में चार बच्चों की मौत हो गई थी. बताया गया था कि बच्चों को एक बिना फटा हुआ एक गोला मिला था, जिसे वे स्कूल में खेलने के लिए ले आए थे. इस दौरान गोला फट गया और बच्चों की जान चली गई. तीन अन्य बच्चे इस घटना में घायल हुए थे.

वहीं, पिछले शुक्रवार को पश्चिमी अफगानिस्तान के शहर हेरात की गुजरगाह मस्जिद में आत्मघाती धमाका हुआ था. धमाका जुमे की नमाज के दौरान हुआ था, जिसमें मस्जिद का इमाम मुजीब रहमान अंसारी और कई अन्य लोग मारे गए थे. बाद में अधिकारियों ने बताया था कि मस्जिद में हुए धमाके में इमाम समेत 18 लोगों की मौत हुई और 23 लोग घायल हुए. 

हाल के महीनों में कई बम धमाके

अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से माना जा रहा था कि हिंसा में कमी आई है लेकिन हाल के महीनों में कई बम धमाके हुए. ज्यादातर हमलों में अल्पसंख्यकों निशाना बनाया गया. कई हमलों की जिम्मेदारी खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है.  आईएस भी तालिबान की तरह एक सुन्नी इस्लामिक समूह लेकिन वैचारिक आधार पर दोनों में कड़वाहट है और वे एक दूसरे के प्रतिद्वंदी है. अफगानिस्तान के तालिबान अधिकारियों को दावा है कि इस्लामिक स्टेट को हरा दिया गया है लेकिन जानकारों का मानना है कि यह अफगान की सुरक्षा के लिए मौजूदा शासकों के लिए चुनौती बना हुआ है.

बता दें कि 17 अगस्त को भी काबुल की एक मस्जिद में धमाका हुआ था. यह धमाका शाम के वक्त हुआ था जब कई लोग इबादत के लिए मस्जिद में जमा थे. इस धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे.

यह भी पढ़ें.

Jaishankar on Population: विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- 'जबरन जनसंख्या नियंत्रण से पैदा होगा लिंग असंतुलन'

Nitish Delhi Visit: दिल्ली दौरा, विपक्षी एकजुटता और चक्रव्यूह के सपने... क्या है बिहार CM नीतीश कुमार का मिशन 2024

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget