एक्सप्लोरर

50% भारतीय-अमेरिकी ट्रंप को देंगे वोट, ट्रंप-मोदी की दोस्ती सबसे बड़ा फैक्टर: सर्वे

सर्वेक्षण में कहा गया है, संभावित भारतीय अमेरिकी मतदाताओं में से 50 प्रतिशत मतदाता ट्रंप के पक्ष में मतदान करेंगे.

वॉशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय-अमेरिकी 12 कारणों से डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में आगे आ रहे हैं, जिनमें से एक कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी दोस्ती है. ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान में लगे एक दल द्वारा किए गए सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है.

'ट्रंप विक्ट्री इंडियन अमेरिकन फाइनेंस कमेटी' के सह अध्यक्ष अल मैसन और उनके दल के सर्वे के अनुसार देश के पूर्व राष्ट्रपतियों और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन के विपरीत ट्रंप प्रशासन भारत के आंतरिक मामलों, खासकर कश्मीर जैसे मामलों से दूर रहा है. इसके अलावा वैश्विक मंच पर भारत का दर्जा ऊंचा करने में 'ट्रंप की स्पष्ट भूमिका' एक अन्य अहम कारण है. सर्वे में कहा गया है, 'यह मुख्य रूप से ट्रंप-मोदी फैक्टर के बारे में है.'

भारतीय-अमेरिकियों का काफी हद तक यह मानना है कि आगामी चार साल में मोदी और ट्रंप के मिलकर काम करने से वैश्विक मंच पर चीन को रोकने में मदद मिलेगी.

भारतीय-अमेरिकियों को ट्रंप की ओर आकर्षित होने के अन्य कारण सर्वेक्षण में कहा गया है कि चीन के खिलाफ ट्रंप के कड़े रवैये, 'देश को युद्ध की स्थिति में ले जाने के बजाए शांति कायम करने की कोशिश करने', कोविड-19 से पहले 'अमेरिका का आर्थिक पुनरुद्धार और वैश्विक महामारी से उचित तरीके से निपटने' आदि के कारण भारतीय-अमेरिकी ट्रंप की ओर आकर्षित हो रहे हैं.

इसमें कहा गया है, "ट्रंप ने वैश्विक मंच पर भारत का दर्जा बढ़ाया है. निस्संदेह, इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका को लेकर दक्ष नीति को जाता है. भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत हैं. भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंधों का श्रेय ट्रंप और मोदी को जाता है."

सर्वेक्षण में कहा गया है, "भारत में हर भारतीय-अमेरिकी के माता-पिता, भाई, बहन, मित्र हैं या कोई कारोबार है. वे चाहते हैं कि भारत का सम्मान हो और उसकी चीन से रक्षा हो. ट्रंप ऐसा कर सकते हैं. उन्हें डर है कि ट्रंप की गैरमौजूदगी में, चीन भारत के साथ युद्ध शुरू कर सकता है. संभावित भारतीय अमेरिकी मतदाताओं में से 50 प्रतिशत मतदाता ट्रंप के पक्ष में मतदान करेंगे."

ये भी पढ़ें- संयुक्त राष्ट्र में भिड़े डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग, एक दूसरे पर जमकर चलाए शब्द बाण

अमेरिकी सांसद की पाकिस्तान को फटकार, कहा- आतंक के खिलाफ लगातार कार्रवाई होनी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget