एक्सप्लोरर

अमेरिकी सांसद की पाकिस्तान को फटकार, कहा- आतंक के खिलाफ लगातार कार्रवाई होनी चाहिए

अमेरिकी राजनयिक विलियम टॉड ने कहा कि पाकिस्तान को अतांकवाद के खिलाफ सतत और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करनी चाहिए.

वाशिंगटन: पाकिस्तान में अमेरिका के अगले राजदूत बनने के लिए नामित अमेरिकी राजनयिक विलियम टॉड ने कहा कि पाकिस्तान को अतांकवाद के खिलाफ सतत और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करनी चाहिए. साथ ही यह दिखाने की जरूरत है कि वह जनसंहार के हथियारों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के अनुरूप चलने को तैयार है.

टॉड ने मंगलवार को पद की मंजूरी के लिए अमेरिकी सीनेट की विदेशी संबंधों की समिति की सुनवाई में कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि भारत और पाकिस्तान तनाव कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टॉड को पाकिस्तान में अमेरिका का अगला राजदूत नामित किया है.

टॉड ने साथ ही कहा कि अफगानिस्तान में शांति दोनों देशों के हित में हैं और इसे हासिल करने के लिए अमेरिका और पाकिस्तान का प्रभावी सहयोग जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘‘ क्षेत्रीय आयामों के संदर्भ में, हालांकि, भारत के साथ हमारे मजबूत संबंध हैं, लेकिन यह पाकिस्तान की कीमत पर नहीं बनने चाहिए. मेरा मानना है कि सही परिस्थितियों में, हम दोनों देशों के साथ मजबूत संबंध रख सकते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि दोनों देश तनाव कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे और जैसा राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रस्ताव दिया था हम दोनों पक्षों के निवेदन पर वार्ता का इंतजाम करने को तैयार हैं.’’ टॉड ने कहा, ‘‘क्षेत्रीय तनाव को कम करने और अमेरिका के साथ एक बार फिर मजबूत संबंध स्थापित करने के लिए पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ सतत और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करने चाहिए.’’

टॉड ने सांसदों से कहा, ‘‘पाकिस्तान को यह दिखाने की जरूरत है कि वह जन संहार के हथियारों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के अनुरूप चलने को तैयार है.’’ पाकिस्तान की अफगानिस्तान के नेताओं और तालिबान के बीच ऐतिहासिक ‘अफगान शांति वार्ता’ शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात स्वीकार करते हुए टॉड ने कहा कि इस्लामाबाद की राजनीतिक समझौते के लिए किए जा रहे प्रयासों का समर्थन करने में और भी महत्वपूर्ण भूमिका है, जो 40 वर्ष के युद्ध को समाप्त करेगा.

टॉड ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान के लिए क्षेत्र में नई और बेहतर भूमिका निभाने का यह एक मौका है और मेरे इस पद के लिए चुने जाने पर यह मेरी उच्च प्राथमिकता होगी.’’

यह भी पढ़ें.

TIME ने जारी की लिस्ट, दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में PM मोदी समेत 5 भारतीय शामिल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget