एक्सप्लोरर

संयुक्त राष्ट्र में भिड़े डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग, एक दूसरे पर जमकर चलाए शब्द बाण

193 सदस्‍यों वाले संयुक्‍त राष्‍ट्र के लिए सबसे बड़ा आयोजन होता है महासभा जहां दुनिया के सारे बड़े नेता जुटते हैं. कोरोना काल में इस बार नेताओं के रिकॉडेड भाषण हो रहे हैं.

संयुक्त राष्ट्र: अमेरिका और चीन के बीच चल रहे तनाव की गूंज संयुक्‍त राष्‍ट्र तक पहुंच चुकी है. अमेरिका और चीन के राष्ट्रपतियों के बयानों में भी ये तल्खी दिखाई दी. वहीं दूसरे देशों के नेताओं ने कोरोना काल में इस तनाव पर चिंता जाहिर की. संयुक्त राष्ट्र में चीन बनाम अमेरिका के बीच खराब होते संबंध साफ नजर आए. यूएन की 75वीं वर्षगांठ पर शब्द बाणों के जरिए शी जिनपिंग और ट्रंप एक दूसरे पर हमला करते नजर आए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर हमले के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका पर प्रहार किया.

चीन के राष्ट्रपति ने क्या कहा ? चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कोरोना पर बात करते हुए कहा, "कोविड-19 हमें याद दिलाता है कि आर्थिक ग्लोबलाइजेशन एक निर्विवाद वास्तविकता और ऐतिहासिक प्रवृत्ति है. शुतुरमुर्ग की तरह रेत में सिर घुसाना या बदलाव के पुराने तरीके इतिहास की प्रवृत्ति के खिलाफ जाते हैं. हमें साफ पता होना चाहिए कि दुनिया कभी भी अलगाव में नहीं लौटेगी और कोई भी देशों के बीच संबंधों को नहीं बदल सकता है."

राष्ट्रपति ट्रंप का पलटवार चीनी राष्ट्रपति का बयान अमेरिकी राष्ट्रपति को जवाब था. ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में कोरोना को 'चीनी वायरस’ कहा. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ''हमने अदृश्य दुश्मन, 'चीनी वायरस' के खिलाफ एक जबरदस्त लड़ाई छेड़ दी है, जिसने 188 देशों में अनगिनत जिंदगियों को खत्म कर दिया है.''

ट्रंप यहीं नहीं रूके. उनके भाषण का एक हिस्सा चीन पर ही था जिसमें उन्होंने कहा कि कोरोना को दुनिया में फैलाने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ''चीन ने घरेलू उड़ाने बंद कर दीं जबकि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों चलने दीं ताकि कोरोना दुनिया को संक्रमित कर सके. मैंने ट्रैवल बैन लगाया जो उन्होंने मेरी निंदा की पर उन्होंने अपने लोगों को घरों में कैद कर दिया.''

ट्रंप ने आगे कहा, ''चीनी सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन, जो चीन द्वारा नियंत्रित है, दोनों ने झूठी घोषणा कि ये इंसानों में नहीं फैलता. उन्होंने झूठ कहा कि बिना लक्षणों वाले लोग कोरोना नहीं फैलाते. UN को चीन की हरकतों के लिए उसे जवाबदेह ठहराना चाहिए.''

संयुक्त राष्ट्र महासभा को जानें 193 सदस्‍यों वाले संयुक्‍त राष्‍ट्र के लिए सबसे बड़ा आयोजन होता है महासभा जहां दुनिया के सारे बड़े नेता जुटते हैं. कोरोना काल में इस बार नेताओं के रिकॉडेड भाषण हो रहे हैं. इस मौके पर दुनिया के कई देशों ने अमेरिका और चीन के तनाव पर चिंता जताई.

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस के जरिए चीन ने वैश्विक युद्ध छेड़ा है- डोनाल्ड ट्रंप

प्रिंस चार्ल्स ने जलवायु परिवर्तन को बताया कोरोना वायरस से ज्यादा घातक, तत्काल कार्रवाई की कही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट
USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
अगर US ने चुनाव बाद ईरान पर किए हमले, तो क्या चीन होगा परेशान? ड्रैगन ने कर दिया साफ
अगर US ने चुनाव बाद ईरान पर किए हमले, तो क्या चीन होगा परेशान? ड्रैगन ने कर दिया साफ
बातचीत के दावों के बीच US का हमला, ईरान का दावा- 2 अमेरिकी ड्रोन मार गिराए
बातचीत के दावों के बीच US का हमला, ईरान का दावा- 2 अमेरिकी ड्रोन मार गिराए

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Harley Davidson Sprint 440: Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
Dairy Subsidy: 10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
Embed widget