एक्सप्लोरर

10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?

पश्चिम एशिया में पहले से ही 40 से 50 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात हैं. अब 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के एक हजार सैनिक यहां भेजे जा रहे हैं, ताकि इस क्षेत्र में पहले से तैनात करीब 50 हजार सैनिकों को और बल मिले.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ ईरान के साथ बातचीत पर जोर दे रहे हैं और दूसरी तरफ पश्चिम एशिया में वह अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. वॉल स्ट्रीट जनरल ने अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों के हवाले से एक खबर छापी है, जिसमें कहा गया है कि रक्षा विभाग मिडिल ईस्ट में 10 हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती पर विचार कर रहा है. यह टुकड़ी 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के अतिरिक्त होगी, जिसे पहले ही इस क्षेत्र में तैनात करने का आदेश दिया गया है. 

10 हजार सैनिकों की तैनाती पर अभी फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन अगर इन सैन्य बलों को वहां भेजा जाता है, तो इस तरह कम से कम 17 हजार अमेरिकी सैन्य पश्चिम एशिया में भेजे जाएंगे. ये सैनिक उन 40 से 50 हजार अमेरिकी सैनिकों के अतिरिक्त हैं, जो पहले से ही वहां तैनात हैं. 

अमेरिका सेना की 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के कम से कम एक हजार सैनिकों को तैनात करने की तैयारी कर रहा है. इसके साथ ही पेंटागन दो मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट की भी तैनाती प्रक्रिया में है, जिसके तरह यहां करीब पांच हजार मरीन और नौसेना के हजारों अन्य कर्मी तैनात किए जाएंगे.

यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब डोनाल्ड ट्रंप तेहरान के साथ बातचीत करने पर जोर दे रहे हैं और उन्होंने 10 दिनों के लिए ईरान के एनर्जी सेक्टर पर हमले रोक दिए हैं. 6 अप्रैल तक यह रोक जारी रहेगी. इससे पहले 27 मार्च को ट्रंप ने हमलों की डेडलाइन 5 दिनों के लिए रोकी थी. हालांकि, शांति वार्ता के मध्यस्थों का कहना है कि तेहरान ने अतिरिक्त समय नहीं मांगा है, लेकिन ट्रंप दावा है कि ईरान के कहने पर यह समयसीमा बढ़ाई गई है.

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरानी नेताओं से बात शुरू करने को कहा था. उन्होंने कहा था कि बहुत देर होने से पहले बातचीत शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि एक बार ऐसा हो जाने पर पीछे मुड़ने का रास्ता नहीं होगा. इससे पहले ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में कहा था कि दोनों देश समझौते के करीब हैं. उन्होंने गुरुवार को कहा था कि अमेरिका की ओर से प्रस्तावित 15 सूत्रीय युद्धविराम योजना को ईरान की ओर से अस्वीकार किए जाने के बाद तेहरान 'हमसे समझौता करने की भीख मांग रहा है.'

 

यह भी पढ़ें:-
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
ईरान से डील पर बातचीत के बीच मुज्तबा खामेनेई की तारीफ में ट्रंप ने पढ़े कसीदे, बोले - '...उनकी बहुत इज्जत'
ईरान से बातचीत के बीच मुज्तबा खामेनेई की तारीफ में ट्रंप ने पढ़े कसीदे, बोले - '...उनकी बहुत इज्जत'
भारत के बाद पाकिस्तान की तारीफ में पुतिन ने पढ़े कसीदे, बोले - 'वो एक बड़ा...'
भारत के बाद पाकिस्तान की तारीफ में पुतिन ने पढ़े कसीदे, बोले - 'वो एक बड़ा...'
पुतिन के PM मोदी की तारीफ के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, बोले - 'आपके प्रधानमंत्री...'
पुतिन के PM मोदी की तारीफ के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, बोले - 'आपके प्रधानमंत्री...'
Advertisement

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
HJTIHH BO Day 1 Prediction: 'है जवानी तो इश्क होना है' क्या बन पाएगी साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
'है जवानी तो इश्क होना है' क्या बन पाएगी साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
Rotten Mangoes: सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
Embed widget