एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सोशल मीडिया पर क्यों उड़ाई जा रही है खिल्ली, जानिए वजह

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की सोशल मीडिया पर खिल्ली उड़ाई जा रही है. लोग अलग-अलग अंदाज में इमरान खान को नसीहत दे रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं. उनकी तुलना ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से की जा रही है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बावजूद गुरुवार को उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर मीडिया टीम के साथ मीटिंग बुलाई. गौरतलब है कि साइनोफार्म की कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लेने के एक दिन बाद संक्रमण का मामला उजागर हुआ.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मीटिंग कर विवाद को दिया जन्म

केंद्रीय सूचना एवं मंत्री शिबली फराज ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की तस्वीर कैप्शन के साथ पोस्ट की है, "आज बानी गाला में मीडिया टीम के साथ प्रधानमंत्री." ट्विट पर सामने आई तस्वीर में इमरान खान समेत सात लोग बैठे हुए देखे जा सकते हैं.

हालांकि मीटिंग में हर शख्स मास्क पहने हुए है और एक दूसरे से दूरी बनाकर भी बैठा है. बावजूद इसके प्रधानमंत्री की आलोचना हो रही है क्योंकि उन्हें कोरोना पॉजिटिव हुए अभी चंद दिन ही हुए हैं. आम तौर पर खतरनाक वायरस से संक्रमित होनेवाले लोग वर्चुअली मीटिंग करते हैं और दूसरों से खुद को अलग-थलग रखते हैं.

कोरोना संक्रमित होने के बावजूद मीटिंग पर उठे सवाल

पोस्ट के जवाब में एक ट्विटर यूजर ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की तस्वीर शेयर कर याद दिलाया कि कोविड-19 की चपेट में आने के बाद कैसे उन्होंने वर्चुअल बैठक की. उसने लिखा, "भाई कैसे बुद्धिमान और संवेदनशील सरकारें काम करती हैं जब उनका प्रमुख बीमार हो, खुद की और दूसरों की हिफाजत करते हुए."

दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि अगर मीटिंग की भी गई थी, तो उसकी तस्वीर जारी करने की क्या जरूरत थी. उसने कहा, "एक ऐसे देश में जहां लोग पहले मास्क पहनने से इंकार करते हैं, ऐसा संदेश देना भयानक है. कोविड-19 को गंभीरता से लिया जाना चाहिए."

ट्विटर पर एक शख्स मजाक उड़ाते हुए पूछा, "क्या उन्हें जूम मीटिंड की जरूरत है या रूम मीटिंग की. बहुत अजीब बात है दुनिया के लिए और ये वास्तव में पाकिस्तान का कोविड-19 से मुकाबला करने का दृष्टिकोण और समझ को दर्शाता है."

भारत-जापान-ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के गठजोड़ से डरा चीन, कहा- 'हम क्वाड का दृढ़ता से करते हैं विरोध' चीन ने पूर्वी लद्दाख में तनाव कम होने की बात कही, लेकिन LAC से सैनिकों के हटाने पर साधी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget