एक्सप्लोरर

चीन ने पूर्वी लद्दाख में तनाव कम होने की बात कही, लेकिन LAC से सैनिकों के हटाने पर साधी चुप्पी

चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, वरिष्ठ कर्नल रेन गुयोकियांग ने ऑनलाइन प्रेस वार्ता में कहा कि वर्तमान में चीन और भारत ने पैंगोंग झील इलाके में अग्रिम पंक्ति के सैनिकों को पीछे हटा लिया है और दोनों देश मौजूदा कदमों पर सकारात्मक रूप से टिप्पणी कर रहे हैं.

चीनी सेना ने गुरुवार को कहा कि पैंगोंग झील इलाके से सैनिकों को पीछे हटाने के लिए भारत के साथ की गई संयुक्त कोशिशों के चलते पूर्व लद्दाख में तनाव कम हुआ है. लेकिन, उसने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगे शेष इलाकों से सैनिकों को हटाने के बारे में कोई संकेत नहीं दिया. सिलसिलेवार सैन्य एवं कूटनीतिक वार्ताओं के चलते दोनों देशों ने पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिण तटों से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया पिछले महीने पूरी कर ली. दोनों देशों ने सैनिकों को पीछे हटाने को लेकर हुए समझौते के तहत ऐसा किया.

वहीं, एलएसी से लगे शेष इलाकों से सैनिकों को हटाया जाना अभी बाकी है. भारतीय थल सेना हॉट स्प्रिंग, गोगरा और देपसांग जैसे इलाकों से सैनिकों को तेजी से हटाने की प्रक्रिया पर जोर दे रही है, ताकि पर्वतीय क्षेत्र में भी तनाव को कम किया जा सके. चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, वरिष्ठ कर्नल रेन गुयोकियांग ने ऑनलाइन प्रेस वार्ता में कहा कि वर्तमान में चीन और भारत ने पैंगोंग झील इलाके में अग्रिम पंक्ति के सैनिकों को पीछे हटा लिया है और दोनों देश मौजूदा कदमों पर सकारात्मक रूप से टिप्पणी कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘चीन और भारत के संयुक्त प्रयासों को इसका श्रेय जाता है, जिससे सीमावर्ती इलाके में तनाव कम हुआ है.’’ रेन के हवाले से चीनी मिलिट्री ऑनलाइन पोर्टल ने कहा कि दोनों पक्ष चीन-भारत सीमा के पश्चिम हिस्से में अन्य मुद्दों को सुलझाने के लिए सैन्य एवं कूटनीतिक माध्यमों से संवाद कायम रखने के लिए सहमत हुए हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा चीन से एलएसी से लगे टकराव वाले शेष स्थानों से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहे जाने संबंधी खबरों को उद्धृत करते हुए एक सवाल पूछा गया था, जिसका रेन जवाब दे रहे थे.

ये भी पढ़ें: रिपोर्ट का दावा- जंग छिड़ी तो समुद्री लड़ाई में विजेता होगा चीन, हवाई युद्ध में अमेरिका को होगी जीत हासिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget