एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: बीरभूम हिंसा मामले में CBI ने 21 लोगों को बनाया आरोपी, जलाकर मारे गए थे आठ लोग

पिछले हफ्ते 21 मार्च को कुछ अज्ञात लोगों ने बीरभूमि जिले के रामपुर हाट में दस घरों में आग लगा कर आठ लोगों की हत्या कर दी थी.

पिछले हफ्ते 21 मार्च को कुछ अज्ञात लोगों ने बीरभूमि जिले के रामपुर हाट में दस घरों में आग लगा कर आठ लोगों की हत्या कर दी थी. इस मामले में संज्ञान लेते हुये कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिये थे. अब इसी मामले की जांच में जुटी सीबीआई ने 21 लोगों को आरोपी बनाया है. 

गौरतलब है कि सीबीआई की 30 सदस्यीय टीम पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट पहुंच गई थी और उसने वहां पर हिंसा की जांच शुरू कर दी थी. आपको बता दें कि पिछले हफ्ते हुई हिंसा में दस घरों को आग लगा दी गई थी. जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई थी. 

टीएमसी के स्थानीय नेता की हत्या के बाद हुई थी हिंसा

वहीं अधिकारी के अनुसार खुद को तीन समूहों में बांटते हुए डीआईजी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सीबीआई की एक टीम ने गांव के पूरबपाड़ा इलाके का दौरा किया जहां टीएमसी के स्थानीय नेता भादू शेख की हत्या के बाद इतनी विभत्स हत्या हुई थी.

सूत्रों के मुताबिक सनिवार को सीबीआई टीम बोगतुई में पांच घंटे रही, जहां वह सबसे पहले सोनू शेख के घर गई जहां से बुरी तरह से झुलस चुके सात लोगों के शव बरामद हुए थे. सीबीआई टीम ने सोनू शेख के घर और वहां मृत मिले लोगों के अवशेषों की जांच की जिसके बाद वह पड़ोस में फटीक शेख व मिहिलाल शेख सहित अन्य लोगों के घर गई थी.

क्या घटना के पीछे था और भी कोई कारण

वहीं केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CSFL)के कर्मचारियों के साथ वीडियोग्राफी करने के अलावा सीबीआई टीम ने इलाके की 3-डी स्कैनिंग की और घटनास्थल से नमूने इकट्ठे किए. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इस बात की भी जांच की गई कि क्या आग घरों में बाहर से लोगों द्वारा लगाई गई थी या फिर घटना के पीछे कोई और कारण था.

अधिकारियों के अनुसार घटना के चश्मदीदों से पूछताछ करने की योजना है और इलाके के सभी बाशिंदों की विस्तृत सूची तैयार की जा रही है. अधिकारी ने कहा कि चश्मदीदों और अन्य ग्रामीणों से बात करना जरूरी है. हम स्थानीय लोगों की सूची तैयार कर रहे हैं. 

जांच के लिए बीरभूम में ही रहेगी सीबीआई की टीम 

सीबीआई टीम जांच के लिए बीरभूम में ही रहेगी. अधिकारी के अनुसार सीबीआई की एक अन्य टीम रामपुरहाट पुलिस थाने गई और जांच के सिलसिले में केस डायरी और अन्य संबंधित दस्तावेजों का अध्ययन किया गया.

सीबीआई अधिकारियों ने शनिवार को आईजी (बर्धमान रेंज) बीएल मीणा और बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक नागेंद्र त्रिपाठी के साथ भी बैठक की. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को बीरभूम हिंसा की तहकीकात सीबीआई को सौंप दी थी और जांच में हुई प्रगति की रिपोर्ट जमा करने के लिए सात अप्रैल की समयसीमा तय की थी.

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले- भारत में बनी चीजों की दुनिया में डिमांड, एक्सपोर्ट में हासिल की उपलब्धि 

Madhya Pradesh: 11 साल पुराने मामले में सजा मिलने पर बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह- 'मैं ना डरा ना डरूंगा, मैं अहिंसावादी व्यक्ति'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में सड़क पर लाखों प्रदर्शनकारी, पेरिस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन-आंसू गैस छोड़े
फ्रांस में सड़क पर लाखों प्रदर्शनकारी, पेरिस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन-आंसू गैस छोड़े
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget