एक्सप्लोरर

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले- भारत में बनी चीजों की दुनिया में डिमांड, एक्सपोर्ट में हासिल की उपलब्धि

पीएम मोदी ने हर महीने की तरह इस बार के कार्यक्रम के लिए भी आम जनता से उनके सुझाव और शिकायतें मांगी थीं. लोगों ने भारी संख्या में अपनी शिकायतें-सुझाव सोशल मीडिया के माध्यम से पेश किए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' कर रहे हैं. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत में बनी चीजों की दुनिया में डिमांड, एक्सपोर्ट में हासिल की उपलब्धि पर बात की. प्रधानमंत्री का रेडियो संबोधन हर महीने के आखिरी रविवार को होता है. उन्होंने हर बार की तरह इस बार के कार्यक्रम के लिए भी आम जनता से उनके सुझाव और शिकायतें मांगी थीं. लोगों ने भारी संख्या में अपनी शिकायतें-सुझाव सोशल मीडिया के माध्यम से पेश किए हैं. इस रेडियो कार्यक्रम की यह 87वीं कड़ी है. इसका सीधा लाइव प्रसारण आकाशवाणी, दूरदर्शन, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा.

पीएम ने अपने कार्यक्रम में कहा कि हमारा देश ने 30 लाख करोड़ का निर्यात किया है जो कि ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि भारत ने 400 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल कर लिया है. यह भारत की क्षमताओं को दर्शाता है. इसका मतलब है कि दुनिया में भारतीय सामानों की मांग बढ़ रही है. पीएम मोदी ने कहा कि एक समय में भारत से एक्सपोर्ट का आंकड़ा कभी 100 बिलियन, कभी डेढ़ सौ बिलियन तक हुआ करता था, आज भारत 400 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. जिसका साफ मतलब ये है कि भारत में बने सामानों का डिमांड बढ़ रहा है. 

पीएम ने बाबा शिवानंद का जिक्र किया

संबोधन के दौरान पीएम ने बाबा शिवानंद का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए पद्म पुरस्कारों में आपने बाबा शिवानंद को देखा ही होगा, उनके जोश और फिटनेस को देखकर हर कोई हैरान था. उनका स्वास्थ्य देश में चर्चा का विषय है. उन्हें योग का शौक है. उन्होंने कहा कि हमने देखा होगा कि कतर के एक योग कार्यक्रम में 114 देशों ने भाग लेकर इतिहाक बना दिया. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान स्टार्टअप वर्ल्ड का भी जिक्र किया. मन की बात में उन्होनें चंद्र किशोर पाटिल का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि उनका स्वच्छता को लेकर किया गया काम सराहनीय है. वह गोदावरी नदी में लोगों को कचड़ा फेंकने से रोकते हैं. उन्होंने कहा कि पाटिल जी का ये काम लोगों के लिए प्रेरणा है. 

पानी के संरक्षण पर की बात 

संबोधन के दौरान पीएम ने कहा कि देश में बहुत से लोगों ने पानी कंजरवेशन पर काफी काम कर रहे हैं. उन्होंने महाराष्ट्र के रोहन का जिक्र करते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र के सैकड़ों सीढ़ी वाले कुएं को साफ करने का अभियान चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे ही कई लोग हैं जिन्होंने पानी के संरक्षण का काम किया है. पीएम मोदी ने कहा मैं उस राज्य से आता हू, जहां पानी की हमेशा बहुत कमी रही है. गुजरात में इन Stepwells को वाव कहते हैं.  गुजरात जैसे राज्य में वाव की बड़ी भूमिका रही है. इन कुओं या बावड़ियों के संरक्षण के लिए ‘जल मंदिर योजना’ ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. 

ये भी पढ़ें:

Madhya Pradesh: 11 साल पुराने मामले में सजा मिलने पर बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह- 'मैं ना डरा ना डरूंगा, मैं अहिंसावादी व्यक्ति'

Indore News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 1 साल की सजा, सालों पुराने केस में आया फैसला

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget