एक्सप्लोरर

बस विवाद पर राजनीति तेज, राजस्थान और यूपी सरकार आमने-सामने

राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का कहना है कि मदद की पेशकश को ठुकराकर यूपी सरकार ने आपराधिक काम किया है, इसलिए सीएम और डिप्टी सीएम पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तरफ से यूपी में मजदूरों के लिए बसों की पेशकश पर अब दो सरकारें आमने-सामने हो गई हैं. आज राजस्थान सरकार ने बस विवाद को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा. राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने यूपी के सीएम और डिप्टी सीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की. खाचरियावास के मुताबिक, मदद की पेशकश को ठुकराकर यूपी सरकार ने आपराधिक काम किया है. इसलिए सीएम और डिप्टी सीएम पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए. वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि एक तरफ आप पैसे ले रहें और दूसरी तरफ संवेदना दर्शाते हैं. प्रताप सिंह प्रताप सिंह खाचरियावास क्या बोले? राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा था कि मैं अनुमति दे दूंगा उस वक्त यह बात नहीं थी. लेकिन जब मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम बोल रहे थे तब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के आदेश की अवेहलना की और आपराधिक काम किया. इसलिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए. उन्होंने वहां कांग्रेस के नेताओं के गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुकदमा सीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए.'' डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने क्या कहा? दिनेश शर्मा ने कहा, ''आज राजस्थान के उपमख्यमंत्री ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी बसों का पुन: उल्लेख किया है और साथ ही तमाम मिथ्या वर्णन किया है मिथ्या वर्णन मैंने इसलिए कहा क्योंकि वो वास्तविक में जो नहीं कह रहें वो उन्होंने बताया है.'' उन्होंने कहा, ''मैं आपको बता दूं कोटा में हमारे उत्तर प्रदेश के तमाम विद्यार्थी कोचिंग करने गए थे और उनको लाने के लिए हमारे सरकार ने अप्रैल में (17 के आसपास) राजस्थान सरकार से कहा था लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार करके कहा कि आप अपनी बसों से अपने बच्चों को ले जाए.'' दिनेश शर्मा ने कहा, ''हमारे बसों में डीजल खत्म हो गया था इसलिए वहां से डीजल भराया जिसे देखते हुए राजस्थान सरकार ने हमें 1936000 का बिल भेजा,हमने इसका भुगतान5मई को ही कर दिया. इसके बाद उन्होंने फिर से एक रिमाइंडर (36,36,664 रुपए का बिल) भेजा. एक तरफ आप पैसे ले रहें और दूसरी तरफ संवेदना दर्शाते हैं.'' सचिन पायलट ने भी यूपी सरकार पर निशाना साधा राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी योगी आदित्यनाथ सरकार पर बस विवाद को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'हम लोगों ने एक पहल करके संकट के समय में मदद का हाथ बढ़ाया. ऐसे में मदद स्वीकार करके कोई छोटा नहीं बन जाता. ऐसे में यूपी सरकार का जो रवैया रहा है वो पूरे देश ने देखा और हम इसकी भरत्सना करते हैं. प्रियंका गांधी जी ने इस नेक काम की पहल की थी. हमने देखा है कि विपक्ष सत्ताधारी पार्टी पर आरोप लगाता है लेकिन पहली बार देखा कि उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी विपक्ष पर आरोप लगा रही है. आरोप भी लोगों की मदद करने का.'' मायावती ने किराया मांगने पर राजस्थान सरकार को घेरा इस मुद्दे पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी कांग्रेस को घेरा है. मायावती ने ट्वीट करके कहा है, ''राजस्थान की कांग्रेसी सरकार द्वारा कोटा से करीब 12000 युवा-युवतियों को वापस उनके घर भेजने पर हुए खर्च के रूप में यूपी सरकार से 36.36 लाख रुपए और देने की जो माँग की है वह उसकी कंगाली व अमानवीयता को प्रदर्शित करता है.'' उन्होंने कहा, ''दो पड़ोसी राज्यों के बीच ऐसी घिनौनी राजनीति अति-दुखःद. लेकिन कांग्रेसी राजस्थान सरकार एक तरफ कोटा से यूपी के छात्रों को अपनी कुछ बसों से वापस भेजने के लिए मनमाना किराया वसूल रही है तो दूसरी तरफ अब प्रवासी मजदूरों को यूपी में उनके घर भेजने के लिए बसों की बात करके जो राजनीतिक खेल खेल कर रही है यह कितना उचित व कितना मानवीय? ये भी पढ़ें- बस विवाद पर Mayawati बोलीं,'कहीं बीजेपी-कांग्रेस की मिलीभगत तो नहीं' यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी, लखनऊ में केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget