एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: रात को सोते समय हुई युवक की मौत, परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मझोला थाना इलाके के लाइनपार में एक युवक की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है. मझोला थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची और परिवार वालों से पूछताछ की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मझोला थाना इलाके में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक नेत्रपाल सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह मूलरूप से बदायूं के बिसौली का रहने वाला था. नेत्रपाल सिंह की शादी कुढ़ फतेहगढ़ निवासी रुपाली के साथ हुई थी. दो बेटियां अंजलि और खुशी हैं. नेत्रपाल का चचेरा भाई विकास एकता कॉलोनी में रहता है.

विकास ने बताया कि देर रात करीब एक बजे भतीजी अंजलि ने फोन किया और भाई नेत्रपाल की मौत की जानकारी दी. बताया कि रात में पिताजी घर लौटे थे खाना खाने के बाद सो गए. गर्मी होने के कारण अंजलि अपनी छोटी बहन खुशी के साथ छत पर सोने चली गई. देर रात बूंदाबांदी होने पर नीचे आए, पिता को जगाया तो वो नहीं उठे. उनके मुंह से खून निकल रहा था.

मुरादाबाद: रात को सोते समय हुई युवक की मौत, परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

विकास ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी. जानकारी मिलने के बाद नेत्रपाल के पिता और दूसरे भाई भी सुबह मौके पर पहुंच गए. परिजनों ने नेत्रपाल की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

लखीमपुर खीरी: लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से जूझ रहे शख्स ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, कई घरों में पहुंचा पानी
किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, कई घरों में पहुंचा पानी
कुलगाम आतंकी हमले पर CM उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, 10 लाख की करेंगे मदद
कुलगाम आतंकी हमले पर CM उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, 10 लाख की करेंगे मदद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget