एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कहा कि पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में सैनिकों ने विपरीत परिस्थतियों में भी देश को विजय दिलाने का काम किया था.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कहा कि पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में सैनिकों ने विपरीत परिस्थतियों में भी देश को विजय दिलाने का काम किया था. उन्होंने शहीदों के परिजनों का भी इस मौके पर सम्मान किया. लखनऊ में कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान ने कारगिल में घुसपैठ कर भारत पर युद्ध थोपा था. योगी ने कहा, "भारतीय सैनिकों ने विपरीत परिस्थितियों में अपने पराक्रम का परिचय देते हुए 26 जुलाई को कारगिल विजय दिलाई थी. आज का दिन भारत के शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान का दिन है. भारत के वीर सपूतों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं." मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने गीदड़ भभकी से चुनौती देने का प्रयास किया था लेकिन भारत ने स्पष्ट किया था कि देश की सुरक्षा और स्वाभिमान में कोई हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिवारजनों को स्मृति चिन्ह, शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नगर निगमों में शहीद पार्क बनाए जाएंगे. मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, राज्यमंत्री, महेंद्र सिंह, मोहसिन रजा, विधायक सुरेश श्रीवास्तव और महापौर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहीं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget