एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने यूपी को बीमारू राज्य बना दिया था, सपा-बसपा के शासनकाल में अराजकता थी, अब सुधरे हालात- योगी

यूपी की बीजेपी सरकार को दो साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई दावे किए. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के लिए काफी कुछ किया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के बारे में लोगों की अवधारणा को बदला है और प्रदेश में सकारात्मक माहौल दिया है. योगी सरकार ने सोमवार को अपने दो साल पूरे कर लिए. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताईं. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के बारे में लोगों की अवधारणा को बदला और प्रदेश में सकारात्मक माहौल दिया. बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में एक घंटे से अधिक चली प्रेस कांफ्रेस में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 23 करोड़ जनता को धन्यवाद देते हुये कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि 1990 के बाद सपा को चार बार और बीएसपी को तीन बार प्रदेश का कामकाज चलाने का मौका मिला. सात बार के सपा-बसपा के शासन काल में प्रदेश में व्यापक अराजकता का एक दौर शुरू हो गया था. योगी ने कहा कि कांग्रेस ने यूपी को बीमारू राज्य बना दिया था. उन्होंने अपने कार्यकाल में सिर्फ प्रदेश सरकार की ही नहीं केंद्र सरकार की योजनाओं को भी सराहा. योगी ने जन-धन योजना, उज्जवला योजना और किसान सम्मान योजना की भी उपलब्धियां गिनाई.

गठबंधन की चुनौती: सुभासपा और अपना दल को साथ रखने की कोशिश में बीजेपी

यूपी की कानून व्यवस्था सुधरी, बीजेपी सरकार आने के बाद नहीं हुआ एक भी दंगा- योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 24 महीने में काननू व्यवस्था पटरी पर लौटी, 3300 से ज्यादा मुठभेड़ें हुईं, 12000 अपराधियों ने आत्मसमर्पण किया, 70 से अधिक कुख्यात अपराधी मारे गये. आज यूपी में निवेश का माहौल बना, पिछले दो साल में पिछले 10 साल से ज्यादा निवेश हुआ. उन्होंने कहा," हमारी सरकार में बिचौलियों पर लगाम कसी गयी, किसानों की कर्ज माफी का कार्यक्रम सफलता से पूरा किया, किसानों को अब न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलने लगा है, किसानों को अब लागत से डेढ गुना ज्यादा दाम मिल रहा है, हर किसान का औसतन 60 हजार का कर्ज माफ हुआ है .प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से भी प्रधानमंत्री ने किसानों का सम्मान करने का काम किया है. इससे किसानों का जीवन स्तर बढ़ेगा.

मथुरा के 32 गांवों में शोक, पर्रिकर ने पानी और सड़कों के लिए दिए थे सवा पांच करोड़

माया और अखिलेश बोले- सभी 80 सीटों पर लड़ ले कांग्रेस, गठबंधन अकेले ही बीजेपी को हराने में सक्षम

उन्होंने कहा कि 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' पर भी हमारी सरकार ने काम किया है. साथ ही सरकार महिलाओं को मजबूत करने के लिए सुमंगला योजना भी चला रही है. प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के एक लाख विद्यालयों का कायाकल्प योजना के तहत स्तरोन्नयन किया है. योगी ने कहा कि प्रदेश में 2018 में 68 साल में पहली बार उप्र स्थापना दिवस मनाया गया. उत्तर प्रदेश सुरक्षा को लेकर अब देश में एक नजीर बन गया है, पिछले 24 महीने में काननू व्यवस्था नजीर बनी और पटरी पर लौटी. यही वजह है कि विगत 2 सालों के दौरान यहां पर जो निवेश हुआ हैं वो पिछले 10 सालों में नहीं हुआ.

लोकसभा चुनाव 2019: मायावती ने रिजेक्ट किया कांग्रेस का रिटर्न गिफ्ट, कहा- गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ने का भ्रम न फैलाएं

लोकसभा चुनाव 2019: मायावती के बाद अखिलेश की कांग्रेस को फटकार, कहा- हम बीजेपी को हराएंगे, कन्फ्यूजन पैदा न करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget