एक्सप्लोरर

पत्नी ने देवर के साथ मिल कर की पति की हत्या, 10 दिन पहले ही हुई थी शादी

कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक पत्नी ने देवर के साथ मिल कर अपने पति की हत्या कर दी. पहले इसे ऑनर किलिंग का मामला समझा गया था लेकिन पुलिस जांच में सब साफ हो गया.

कानपुर: सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला था जिसने 10 दिन पहले ही अपनी ममेरी बहन के साथ शादी की थी. माना जा रहा था कि मामला ऑनर किलिंग का हो सकता है लेकिन अब जब घटना का खुलासा पुलिस ने किया है तो सभी के होश फाख्ता हो गए हैं.

क्या था मामला

सजेती थाना क्षेत्र स्थित बीबीपुर गांव में रहने वाले जय सिंह के मंझले बेटे शैलेंद्र सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक शैलेंद्र सिंह का अपनी ममेरी बहन से अफेयर था जो जनपद हमीरपुर की रहने वाली है. शैलेंद्र और उसके बीच बीते दो सालों से अफेयर चल रहा था. शैलेंद्र एक साल पहले उसे घर से भगा कर अपने गांव ले आया था. शैलेंद्र की इस करतूत की वजह से उसके मामा ने सभी रिश्ते ख़त्म कर लिए थे.

शैलेंद्र ने 10 दिन पहले पूरी रीतिरिवाज के साथ ममेरी बहन से शादी की थी. इस शादी में सभी रिश्तेदार शामिल हुए थे लेकिन मामा के परिवार ने इस शादी से दूरी बना कर रखी थी. लड़की ने भी अपने पैरेंट्स से सभी रिश्ते ख़त्म कर लिए थे. दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी चल रही थी.

कत्ल की रात

मृतक के पिता जय सिंह के मुताबिक रविवार देर रात से शैलेंद्र घर से लापता था. दरसल शैलेंद्र ने दो अज्ञात ट्रक चालकों के साथ में मिलकर घर में सब्जी बनाई थी. सभी ने साथ में खाना खाया, इसके बाद शैलेंद्र और उसके दोनों साथी बाइक से अन्नुपुर रोड की तरफ चले गए. शैलेंद्र पूरी रात लौट कर नहीं आया और सुबह पता चला कि उसका शव महुआपुर रोड पर एक खेत में मिला है.

पुलिस का खुलासा

पुलिस ने खुलासा किया है कि शैलेंद्र का कत्ल उसी की पत्नी ने किया है. जांच में साफ हुआ कि शैलेंद्र अक्सर बाहर रहता था और इस बीच लड़की का अफेयर उसके छोटे भाई के साथ हो गया था. लड़की और वो घर से भाग भी गए थे. लेकिन परिवार के दबाव में वापस आ गए थे.

इसके बाद ही परिवार ने शैलेंद्र और लड़की की शादी करा दी. इसी के बाद से लड़की गुस्से में थी. उसने शैलेंद्र के भाई की मदद से कत्ल का प्लान बनाया. प्लान के तहत पहले शैलेंद्र को शराब पिलाई गई और जब शैलैंद्र बेसुध हो गया तो भाई ने उसके हाथ पकड़े, जिसके बाद पत्नी ने उसका गला काट दिया.

इसके बाद दोनों ने उसके शव को बाइक पर लादा और सुनसान जगह पर फेंक आए. लेकिन झूठ अधिक दिन नहीं टिक पाता. आखिरकार शातिर पत्नी का राज फाश हो गया. पुलिस ने उसे और शैलेंद्र के भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Results 2026 Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के एक MLA का वोट अवैध करार, अनिल विज का वोट वैध
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के एक MLA का वोट अवैध करार, अनिल विज का वोट वैध
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
गुरुग्राम: 2 साल की मासूम को गोद में लेकर 23वीं मंजिल से कूदा पिता, दोनों की दर्दनाक मौत
गुरुग्राम: 2 साल की मासूम को गोद में लेकर 23वीं मंजिल से कूदा पिता, दोनों की दर्दनाक मौत
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget