एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में सीवर टैंक में उतरे दो मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के चौकाघाट स्थित दिनापुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पंपिंग स्टेशन से जुड़े़ सीवर टैंक में उतरे दो मजदूरों की शनिवार को मौत हो गयी.

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के चौकाघाट स्थित दिनापुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पंपिंग स्टेशन से जुड़े़ सीवर टैंक में उतरे दो मजदूरों की शनिवार को मौत हो गयी. दोनों मजदूर रिश्ते में चाचा..भतीजा थे. चेतगंज पुलिस ने इस संबंध में जल निगम के जूनियर इंजीनियर और ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है. दीनापुर सीवेज ट्रीटमेंट प्‍लांट (एसटीपी) के लिए चौकाघाट में पंपिंग स्टेशन बनाया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवम्बर को दीनापुर सिवेज प्लांट का लोकार्पण करने वाले हैं. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए नवनिर्मित पंपिंग स्टेशन को चालू करने का काम किया जा रहा था.

चेतगंज पुलिस के अनुसार जल निगम के ठेकेदार ने करीब आधा दर्जन मजदूरों को सीवर टैंक में उतारा था. सीवर टैंक में जहरीले गैस की वजह से दो मजदूर नीचे सीवर टैंक में गिर गए. पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ़ की टीम घटनास्थल पर पहुँची और मजदूरों की तलाश में जुट गयी. काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ़ की टीम ने दोनों मजदूरों के शव बाहर निकाले. मृतक मजदूरों की पहचान बिहार के भभुआ जिले के विकास पासवान (18) और उसके भतीजे दिनेश पासवान (27) के रूप में हुई है.

पुलिस ने इस मामले में जल निगम के जेई और ठेकेदार को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget