एक्सप्लोरर

योगी की मंत्री को रिझाने के लिए अधिकारियों ने बच्चों को धूप में भूखे-प्यासा बैठाया

इन मासूम बच्चों से सरस्वती वंदना से लेकर स्वागत गीत तक की रिहर्सल कराई गई. लेकिन बच्चों के बारे में किसी ने नहीं सोचा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों को धूप में भूखा-प्यासा बैठाने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. बहराइच में योगी की शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल के एक कार्यक्रम में मंत्री जी को रिझाने के लिए अधिकारियों ने स्कूली बच्चों को धूप में भूखे-प्यासा बिठाए रखा और उनसे रिहर्सल कराई. बच्चे दोपहर से लेकर रात तक भूखे प्यासे बैठे रहे, लेकिन उन्हें किसी ने खाना नहीं दिया. गांवों में रात को चौपाल लगा रहे हैं बीजेपी के नेता दरअसल बीजेपी के ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पार्टी के नेता इन दिनों गांवों में रात को चौपाल लगा रहे हैं. लेकिन हद तो तब हो गई जब चौपाल में भीड़ दिखाने के लिए अधिकारियों ने सैकड़ों स्कूली बच्चों को बुला लिया. ये मामला बहराइच में शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल के चौपाल का था. बता दें कि इटौंजा के प्राइमरी स्कूल में ही मंत्री जी के ठहरने और चौपाल का इंतज़ाम किया गया था. मासूम स्कूली बच्चों को दोपहर दो बजे ही बुला लिया था मंत्री जी के कार्यक्रम के लिए पांच से सात साल के इन मासूम स्कूली बच्चों को दोपहर दो बजे से ही बुला लिया गया था. अधिकारियों ने सभी बच्चों को समझा दिया था कि जब मंत्री साहिबा आएंगी तो किसको क्या करना है. इन मासूम बच्चों से सरस्वती वंदना से लेकर स्वागत गीत तक की रिहर्सल कराई गई. लेकिन बच्चों के बारे में किसी ने नहीं सोचा. योगी की मंत्री को रिझाने के लिए अधिकारियों ने बच्चों को धूप में भूखे-प्यासा बैठाया मासूम स्कूली बच्चे सुबह से लेकर रात तक भूखे प्यासे बैठे रहे. लेकिन उनका पेट भरने के लिए कोई अधिकारी आगे नहीं आया. जब भी बच्चों ने अधिकारियों से कहा कि हमें भूख लगी है तो अधिकारियों की तरफ से सिर्फ एक ही जवाब मिला की बस मंत्री जी पहुंचने वाली हैं. वे रास्ते में हैं. भूखे-प्यासे घर लौट गए बच्चे मंत्री अनुपमा जायसवाल को शाम छह बजे कार्यक्रम में आना था, लेकिन वो दो घंटे की देरी से रात आठ बजे पहुंची. तब तक बच्चे प्यास और भूख से बिलबिलाते रहे, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा. मंत्री जी और उनके समर्थकों के लिए स्कूल में ही खाना बनाया गया था. लेकिन घंटों से भूखे प्यासे बच्चों को खाने के लिए कुछ नहीं दिया गया. रात को बच्चे भूखे-प्यासे ही घर लौट गए. इतना ही नहीं रात में बच्चों के साथ कोई हादसा भी हो सकता था. लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को उनके हाल पर ही छोड़ दिया. दोषी लोगों पर कार्रवाई करेंगे- अनुपमा जायसवाल मंत्री अनुपमा जायसवाल से जब बच्चों को लेकर सवाल हुआ, तो वे असहज हो गईं. उन्होंने कहा कि बच्चों को क्यों बुलाया गया था. अगर उन्हें भूखा प्यासा रखा गया है तो हम इसकी जांच कराकर दोषी लोगों पर कार्रवाई करेंगे.” मंत्री जी ने बताया उन्हें तो ये भी नहीं पता था कि बच्चों को भीड़ बढ़ाने के लिए लाया गया था. अब भला उनकी मासूमियत पर कौन शक करे. बच्चे तो बच्चे ही होते हैं, राजनीति और अफ़सरों की चापलूसी वो कैसे समझ पायेंगे. पहले भी विवादों में रह चुकी हैं मंत्री अनुपमा जायसवाल इससे पहले अनुपमा जायसवाल ने कहा था कि दलितों के घर मच्छर काटते हैं. इसके बाद उन्होंने कहा है कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया है. उन्होंने कहा है कि अगर मच्छर काटते भी हैं तो भी खुशी होती है कि हम उनके बीच में रहते हैं. बता दें कि अनुपमा जायसवाल के बयान के बाद योगी सरकार को किरकिरी का सामना करना पड़ा था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का सीधा आरोप- 'लड़कियों को डराकर वापस कराए नाम'
बृजभूषण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का सीधा आरोप- 'लड़कियों को डराकर वापस कराए नाम'
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर 7 हजार वोटों के अंतर से आगे, BJP बचा पाएगी नितिन नवीन की सीट?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर 7 हजार वोटों के अंतर से आगे, BJP बचा पाएगी नितिन नवीन की सीट?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget