एक्सप्लोरर

मायावती की मूर्ति और हाथी बनाने में जानें कितना हुआ था खर्च?

याचिकाकर्ता का दावा है कि करीब 2600 करोड़ रुपए मायावती ने सिर्फ अपनी और हाथी की मूर्तियों पर खर्च किया. इनमें से न सिर्फ बड़ी मूर्तियां बल्कि छोटी मूर्तियां भी शामिल है.

नई दिल्लीः पार्कों में हाथियों की मूर्तियां लगवाने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि लखनऊ और नोएडा में अपनी और बीएसपी के चुनाव चिह्न हाथी की मूर्तियां बनवाने पर खर्च किया गया सारा सरकारी धन मायावती को लौटाना होगा.

सुप्रीम कोर्ट एक वकील की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें कहा गया था कि सार्वजनिक धन का प्रयोग अपनी मूर्तियां बनवाने और राजनीतिक दल का प्रचार करने के लिए नहीं किया जा सकता. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इन मूर्तियों को लगवानें में कितना धन खर्च हुआ था.

पहले तो हमें यह जानना जरूरी है इन मूर्तियों को लगवाने में कितना खर्चा आया था. राजकीय निर्माण विभाग के आंकड़े बताते हैं कि लखनऊ के आंबेडकर स्मारक में 78 हाथी करीब 36 करोड़, लखनऊ के कांशीराम स्मारक में हाथी की 30 मूर्ति लगभग 17 करोड़, और नोएडा में 20 मूर्ति को लगाने में साढ़े 65 करोड़ का खर्च आया.

याचिकाकर्ता का दावा है कि करीब 2600 करोड़ रुपए मायावती ने सिर्फ अपनी और हाथी की मूर्तियों पर खर्च किया. इनमें से न सिर्फ बड़ी मूर्तियां बल्कि छोटी मूर्तियां भी शामिल है.

याचिकाकर्ता रविकांत ने 2009 में मायावती के मुख्यमंत्री रहते ही याचिका दाखिल की थी. याचिका में लखनऊ, नोएडा समेत यूपी में कई जगहों पर लगी मायावती और बीएसपी के चुनाव चिन्ह हाथी की मूर्तियों को सरकारी खर्च से लगवाने पर सवाल उठाया था.

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था, ''हमारे संभावित विचार में मायावती को अपनी और चुनाव चिह्न की मूर्तियां बनवाने पर खर्च हुआ सार्वजनिक धन सरकारी खजाने में वापस जमा करना होगा." पीठ ने यह साफ किया कि यह अभी संभावित विचार है क्योंकि मामले की सुनवाई में कुछ वक्त लगेगा. पीठ ने कहा कि मामले की अंतिम सुनवाई दो अप्रैल को होगी.

वहीं इस मामले को लेकर बीएसपी ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा. पार्टी की ओर से पेश हुए वकील सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, ''जो मूर्तियां लगी हुई हैं वह बीएसपी के चुनाव चिह्न से मिलती जरूर है लेकिन पार्टी का चुनाव चिह्न है नहीं हैं. BSP के चुनाव चिह्न में खड़ा हाथी है जिसकी सूंड़ नीचे जमीन की तरफ है, जबकि इन पार्कों में लगे हाथियों की सूंड़ ऊपर की तरफ है, जो की स्वागत का प्रतीक है.'' सतीश चंद्र मिश्रा राज्यसभा में बीएसपी के सांसद हैं.

अपनी मूर्तियां बनवाकर घिरीं मायावती, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सरकारी खजाने में लौटाना चाहिए पैसा

मूर्तियों पर जनता का पैसा खर्च करने वालों और सत्ता की मिलावट करने वालों की घंटी बजाओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निरमंड में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड, मलबे से स्कूल और बागान तबाह
निरमंड में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड, मलबे से स्कूल और बागान तबाह
कारगिल में फ्लैश फ्लड से तबाही, खेती और फसलों को पहुंचा नुकसान
कारगिल में फ्लैश फ्लड से तबाही, खेती और फसलों को पहुंचा नुकसान
बांकीपुर और दतिया में हार की आशंका के बीच इस सीट से आई अच्छी खबर, BJP की एकतरफा जीत तय?
बांकीपुर और दतिया में हार की आशंका के बीच इस सीट से आई अच्छी खबर, BJP की एकतरफा जीत तय?
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर ने 20 हजार का आंकड़ा पार किया, BJP-RJD दफ्तर की सुरक्षा बढ़ी
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर ने 20 हजार का आंकड़ा पार किया, BJP-RJD दफ्तर की सुरक्षा बढ़ी

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget