एक्सप्लोरर

अमित शाह का विरोधियों पर हमला, कहा- चाचा-भतीजा और बुआ कभी नहीं कर सकते यूपी का भला

लखनऊ: गुजरात के विधायक और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी और विपक्षी बहुजन समाज पार्टी पर सोमवार को तीखे हमले किए. यहां के रमाबाई अंबेडकर मैदान में पार्टी की परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी से युवा, गरीब, दलित सभी को फायदा होगा.

Ámit Shah_Akhilesh Yadav

यूपी में रोज सामने आ रहे हैं नए-नए नाटक

शाह ने कहा कि आजकल यूपी में रोज लोगों के सामने नए-नए नाटक सामने आ रहे हैं. ये ध्यान बंटाने के अलावा कुछ और नहीं है. 60 साल में गरीब माताओं की झोपड़ी से धुआं हटाने का काम किसी ने किया क्या?

उन्होंने कहा कि चाचा मुख्यमंत्री बने या भतीजा, यह मुद्दा नहीं है. युवाओं को रोजगार मिल रहा है या नहीं, यह मुद्दा है.

अमित शाह ने कहा, "चाचा-भतीजा कमीशन को लेकर लड़ते रहे, और गरीब किसानों का हित भूल गए. एसपी को डर है कि अगर योजनाएं गरीबों तक पहुंचीं, तो मोदीजी की लोकप्रियता बढ़ जाएगी." उन्होंने कहा कि वास्तव में यूपी में एसपी सरकार का ट्रांसफार्मर जल चुका है, वह यूपी में केंद्र सरकार के विकास की बिजली को नहीं पहुंचा पाता है.

सिर्फ मोदी ही कर सकते हैं यूपी का भला

शाह ने कहा कि यह चाचा-भतीजा और बुआ यूपी का भला कभी नहीं कर सकते, सिर्फ मोदी ही यूपी का भला कर सकते हैं. उन्होंने कहा, "हमने बीजेपी शासित राज्यों में परिवर्तन करके दिखाया, हमने 10 प्रदेशों की स्थिति बदलकर दिखाई है. अगर आपका कोई रिश्तेदार बीजेपी शासित प्रदेश में रहता है तो फोन कर के पूछिए कि वहां 24 घंटे बिजली आती है या नहीं."

अमित शाह का विरोधियों पर हमला, कहा- चाचा-भतीजा और बुआ कभी नहीं कर सकते यूपी का भला

अमित शाह ने कहा कि सबसे ज्यादा मेहनतकश किसान अगर कहीं है तो यूपी में है, सबसे तेज युवा कहीं है तो वह है यूपी में है, लेकिन यूपी का विकास नहीं हो पाया, क्योंकि यहां एसपी, बीएसपी, बीएसपी-एसपी की सरकार ने लूटा.

उन्होंने कहा कि केंद्र में अगर बहुमत की सरकार है तो यूपी की बदौलत, क्योंकि मोदी जी 'यूपी वाले' हैं.

जमीन पर कब्जा कर रहे हैं गुंडे

शाह ने कहा कि यहां महिलाएं महफूज नहीं है. जमीन पर गुंडे कब्जा कर रहे हैं और एफआईआर दर्ज नहीं होती है. आप बीजेपी की सरकार बनाएं, एक हफ्ते के भीतर सारे गुंडे या तो जमीन छोड़ देंगे या फिर प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे. उन्होंने बीजेपी की पिछली कल्याण सिंह और राजनाथ सरकार में भी किसी तरह की गुंडागर्दी नहीं होने का दावा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
Delhi Weather Update 14 July: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली वेदर अपडेट, 14 जुलाई: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget