एक्सप्लोरर

CM योगी ने गुंडों को यूपी और नेताओं को ठेकेदारी छोड़ने को कहा, सभी मंत्री देंगे विभागों का प्रेजेंटेशन

लखनऊ: हमेशा एक्शन में दिखने वाले आदित्यनाथ योगी ने कल गोरखपुर में दिखा दिया कि वो काम में यकीन रखते हैं. वो न सिर्फ यूपी की जनता के लिए जी जान से जुटे हैं, बल्कि बीजेपी के लिए 2019 में जीत की जमीन भी तैयार कर रहे हैं. आज से सभी मंत्री और प्रमुख सचिव भी अपने-अपने विभागों का प्रेजेंटेशन देंगे.

योगी काम की शुरुआत भी कर चुके हैं. एंटी रोमियो दल महिला सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है तो अपराधियों तक सीएम का ये संदेश भी पहुंच गया है. योगी ने कहा है कि हम मौज मस्ती करने नहीं आए हैं. हमें 18-20 घंटे काम करना हैं.

सीएम बनने के बाद पहली बार गोरखपुर के बीजेपी दफ्तर पहुंचे आदित्यनाथ योगी ने गुंडों को यूपी छोड़ने की चेतावनी दी तो अफसरों के लिए आदेश भी आ गया. भाषण के बाद योगी ने ट्विट कर कहा, ‘’राशन माफियाओं, खनन माफियाओं, गो माफिया और वन माफियाओं के खिलाफ अधिकारी अभियान शुरू करें.’’

पुलिस पर जनता का भरोसा हो इसका फॉर्मूला भी सीएम ने दे दिया. सीएम योगी ने कहा, ‘’व्यस्त बाजारों में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन डेढ़ से दो किलोमीटर पैदल घूमकर जनता में विश्वास पैदा करें.’’  

सीएम योगी ने बदमाशों को यूपी छोड़ने की चेतावनी दी तो नेताओं को भी एक चेतावनी दे दी गई. मतलब साफ है योगी राज में नेता से लेकर अधिकारी और कर्मचारी तक. काम करो वरना रास्ता नापो. आदित्यनाथ योगी ने साफ कर दिया कि भय भूख और भ्रष्टाचार का यूपी में नामोनिशान भी नहीं होगा.

सीएम योगी ने कहा, ‘’किसी जिले में अगर भूख या बीमारी से किसी व्यक्ति की मौत हुई तो संबंधित जिलाधिकारी और सीएमओ दंडित होंगे.’’

किसानों के लिए भी सीएम योगी के पास योजनाएं थी. गेहूं और गन्ना किसानों की राहत के लिए सीएम ने बड़े एलान किए.  भाषण के बाद गन्ना किसानों के लिए भी एलान हो गया ट्विटर पर सीएम योगी ने लिखा,  ‘’गन्ना किसानों के पुराने बकाये 15 दिन के अन्दर भुगतान कराया जाये.’’

 

यही नहीं धार्मिक स्थलों का भी योगी ने ख्याल रखा है. उन्होंने ट्विट कर कहा, ‘’नवरात्रों पर सभी शक्तिपीठों पर विशेष सफाई, शुद्ध पेयजल, छाया, सुरक्षा और अस्थायी शौचालयों का निर्माण कराया जाए.’’  

योगी आए तो हैं पांच साल के लिए लेकिन उन्होंने पहला लक्ष्य बनाया है दो साल का. दो साल का इसलिए क्योंकि 2019 में लोकसभा चुनाव है और यूपी में एक बार फिर 2014 और 2017 की प्रचंड जीत को दोहराने की जिम्मेदारी उनपर है. सीएम योगी इस पर काम शुरू कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: Gen-Z को साधने के लिए BJP का खास प्लान, हर विधानसभा में करने जा रही ये काम!
यूपी: Gen-Z को साधने के लिए BJP का खास प्लान, हर विधानसभा में करने जा रही ये काम!
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे' जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
'हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे' जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget