एक्सप्लोरर

UP: अयोध्या में महंत ज्ञानदास बोले, 'धर्म-जाति नहीं, विकास के नाम पर हो मतदान'

फैजाबाद: उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के लिए पोलिंग हो रही है और इस चरण में देशभर में साम्प्रदायिक राजनीतिक का केंद्र रहा अयोध्या भी शामिल है. लेकिन इस बार यहां के चुनावी मुद्दों में धर्म का सवाल नहीं है, बल्कि विकास की बात की जा रही है. अयोध्या सीट पर करीब 27 साल बाद साधु-संत, धर्म और जाति के नाम पर नहीं बल्कि विकास के नाम पर वोट देने की बात कर रहे हैं. ऐसा कहना है हनुमान गढ़ी के महंत ज्ञानदास का.

सुबह से ही कतारों में लगे हैं साधु-संत

फैज़ाबाद की अयोध्या विधानसभा सीट पर साधु संत भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. सुबह से ही यहां मंदिरों और आश्रमों से निकलकर लोग कतारों में लगे हैं.

धर्म-जाति नहीं बल्कि विकास के नाम पर हो मतदान

इसी क्रम में अयोध्या में हनुमान गढ़ी के सागरीया पत्ती के महंत ज्ञानदास ने भी मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान धर्म-जाति के आधार पर नहीं बल्कि विकास के नाम पर हो.

गौरतलब है कि साल 1990 के बाद से आम तौर पर राजनीतिक दल फैजाबाद की अयोध्या सीट पर धर्म-जाति के नाम पर वोट देने की अपील करते रहे हैं. ऐसे में महंत ज्ञानदास का ये बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

पांचवे चरण के तहत 11 जिलों की 51 सीटों पर हो रहा है मतदान

यूपी का सियासी दंगल धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच चुका है. पांचवे चरण के तहत आज उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 51 सीटों पर मतदान हो रहा है. इसी क्रम में सुबह 7 बजे से अयोध्या में भी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

617 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान सोमवार को सुबह सात बजे शुरू हो गया. मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने हाथ में पहचानपत्र लिए कतारों में खड़े अपनी बारी की प्रतीक्षा में हैं. अधिकांश जगह कतारों में पुरुषों और महिलाओं की संख्या लगभग बराबर है. इस चरण में 51 निर्वाचन क्षेत्रों में 617 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. कुल 1.84 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे.

पांचवें चरण के तहत 10 जिलों के 51 निर्वाचन क्षेत्रों में 43 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. ये जिले हैं- बहराइच, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा, संत कबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, फैजाबाद और अमेठी. अंबेडकरनगर की अलापुर निर्वाचन क्षेत्र में 27 फरवरी को ही मतदान होना था, लेकिन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की मौत के बाद चुनाव स्थगित कर कर दिया गया है. इस सीट पर मतदान अब आठ मार्च को होगा.

पांचवें चरण में 946 थर्ड जेंडर मतदाता

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा. पांचवें चरण के मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं में 99.50 लाख पुरुष और 85 लाख महिलाएं हैं. इसके साथ ही 946 थर्ड जेंडर मतदाता हैं.

इस चरण में भी मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच है. सबसे रोचक मुकाबला अमेठी में है, जहां कांग्रेस नेता संजय सिंह की दोनों पत्नियां मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का रास्ता रोकने के लिए खड़ी हैं. संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह जहां बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं, वहीं दूसरी पत्नी अमिता सिंह गठबंधन को दरकिनार करते हुए कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं.

अमेठी के अलावा दूसरी सबसे चर्चित सीट अयोध्या

अमेठी के अलावा दूसरी सबसे चर्चित सीट अयोध्या की है. यहां पर एसपी नेता व मंत्री पवन पांडेय इस बार फिर प्रत्याशी हैं. बीएसपी से बज्मी सिद्दीकी और बीजेपी से वेद प्रकाश गुप्ता चुनाव मैदान में हैं. इस चरण में सर्वाधिक 43 करोड़ करोड़पति उम्मीदवार बीएसपी की ओर से हैं. बीजेपी के 38, एसपी के 32 और कांग्रेस के सात करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं. साथ ही 14 करोड़पति निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

51 सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से 285 स्नातक, 38 शिक्षित और नौ अनपढ़ हैं. साल 2012 के विधानसभा चुनाव में एसपी को 51 में से 37 सीटें मिली थीं. बीएसपी ने तीन, बीजेपी ने पांच, कांग्रेस ने पांच और पीस पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से एक दिन में 2000 करोड़ का नुकसान, कारोबार पर बुरा असर
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से एक दिन में 2000 करोड़ का नुकसान, कारोबार पर बुरा असर
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
'राहुल गांधी सरकार को बदनाम कर रहे', कांग्रेस पर बरसे रामदास अठावले
'राहुल गांधी सरकार को बदनाम कर रहे', कांग्रेस पर बरसे रामदास अठावले

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget