एक्सप्लोरर

लड़की को कुरियर गर्ल बना ले गए थे साथ, दरवाजा खोलते ही लूटे करोड़ों

एसटीएफ ने मुंबई के कारोबारी के घर दो करोड़ नौ लाख रुपये और जेवरात लूटने वाले दो बदमाशों को इलाहाबाद से गिरफ्तार किया है.

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुंबई के अदरक कारोबारी के घर दो करोड़ नौ लाख रुपये और जेवरात लूटने वाले दो बदमाशों को इलाहाबाद के कर्नलगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से छह लाख 79 हजार रुपये बरामद किए.

एसटीएफ के एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया, "उप्र एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इलाहाबाद पुलिस की मदद से कर्लनगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मी टॉकीज चौराहे के पास से महाराष्ट्र के थाणे निवासी शंकर रामचंद्र तेलंगे और फिरोज शेख को गिरफ्तार किया. दोनों बदमाश मुंबई के थाना-वासी क्षेत्र में अदरक कारोबारी अरुण मेकुदाले के घर दिनदहाड़े दो करोड़ नौ लाख रुपये नकदी और जेवरात की डकैती में शामिल थे."

उन्होंने बताया कि मुंबई के थाणे वेस्ट पाचपरवाड़ी रोजाविला निवासी शंकर रामचंद्र ठेकेदारी करता था. वहीं थाणे के मुंब्रा में रहने वाला फिरोज शेख बालू का व्यवसाय करता था. नोटबंदी के दौरान उनका काफी पैसा डूब गया था. इसके चलते दोनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे.

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया, "एक दिन उसकी परिचित महिला अनीता मसाने ने बताया कि वासी निवासी अदरक कारोबारी अरुण मेकुदाले के पास काफी पैसा है. उसके घर सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है. इस पर फिरोज ने कारोबारी के घर में लूट का प्लान बनाया और अपने साथी सुभाष से चर्चा की. इस लूट में सुभाष, दानिश, शनि, मुन्ना, दिनेश और उमर को साथ लेकर दोनों कारोबारी के घर पहुंचे. वहां कारोबारी मौजूद था तो प्लान फेल हो गया."

उन्होंने बताया, "दो दिन बाद 27 अक्टूबर को सभी लोग दो कार से खुशी नामक लड़की को कूरियर गर्ल बनाकर साथ ले गए. कूरियर गर्ल ने जैसे ही दरवाजा खुलवाया, सभी लोग भीतर घुस गए और घर में रखे दो करोड़ रुपये व जेवरात लेकर भाग निकले. सभी लोग एक ठिकाने पर पहुंचे और पैसे का बंटवारा किया तो फिरोज व शंकर के हिस्से में 37-37 लाख रुपये आए."

इसी बीच मुंबई पुलिस ने सुभाष पाटिल, मुन्ना, खुशी, शनि और अनीता मसाने को गिरफ्तार करते हुए 55 लाख रुपये बरामद कर लिया. इसकी जानकारी होने पर शंकर व फिरोज मुंबई से भाग निकले और अपनी रकम का कुछ हिस्सा लेकर वह लोग अपने एक परचित से मिलने इलाहाबाद आए थे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों अभियुक्तों को कर्नलगंज थाना में दाखिल किया गया है. मुंबई पुलिस अब रिमांड पर दोनों अभियुक्तों को मुंबई ले जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget