एक्सप्लोरर

यूपी को अगले महीने मिल जाएंगे 984 नए PCS अफसर, इंटरव्यू के लिए बुलाए गए 2669 अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को यूपीपीसीएस-2018 के इंटरव्यू का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया. जारी कार्यक्रम के अनुसार इंटरव्यू का यह कार्य 13 जुलाई 2020 से शुरू होगा और 07 अगस्त 2020 तक चलेगा.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश को अगले महीने 984 नए पीसीएस अफसर मिल जाएंगे. ये पीसीएस अफसर प्रशासनिक कामकाज के साथ ही कोरोना की महामारी को कम करने के लिए उठाए जा रहे कदमों में भी सरकार की मदद करेंगे. पीसीएस 2018 के लिए यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंटरव्यू का डिटेल्स शेड्यूल जारी कर दिया है. इंटरव्यू 13 जुलाई से 7 अगस्त तक चलेगा. नतीजे अगस्त के तीसरे या आखिरी हफ्ते में आने की उम्मीद है.

26 दिनों तक चलने वाला इस बार का इंटरव्यू रविवार को छुट्टियों के दिन भी होगा. एक से 3 अगस्त तक तीन दिन छोड़कर इंटरव्यू पूरे 23 दिन तक होगा. इंटरव्यू रोजाना दो सेशन में होगा. पहला सेशन सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जबकि दूसरा दोपहर 12 बजे से. 984 पदों के लिए 2669 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है.

पीसीएस 2018 पदों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ी भर्ती है. 984 पदों में 119 पद डिप्टी कलेक्टर और 94 डिप्टी एसपी के हैं. हालांकि यह भर्ती परीक्षा विवादों में भी रही है. विवादों की वजह से ही इस बार की भर्ती दो साल से ज्यादा वक्त से लटकी हुई है. इसका विज्ञापन साल 2018 में जारी किया गया था, जबकि मुख्य परीक्षा का रिजल्ट पिछले महीने आया है.

यूपी को अगले महीने मिल जाएंगे 984 नए PCS अफसर, इंटरव्यू के लिए बुलाए गए 2669 अभ्यर्थी

इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी होने से अभ्यर्थी खासे उत्साहित हैं. वह पढ़ाई के साथ ही मॉक इंटरव्यू और काउंसलिंग के जरिये भी अपनी तैयारी कर रहे हैं, इंटरव्यू में कई ऐसे अभ्यर्थी भी शामिल होंगे, जो पहले से ही किसी बड़े पद पर चयनित हो चुके हैं. वह और अच्छा पद पाने के लिए इस भर्ती में शामिल हुए हैं. अभ्यर्थी इंटरव्यू की डिटेल्स शेड्यूल यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

कोरोना के खतरे को कम करेगी 'स्मार्ट चाबी', जानें- कीमत से लेकर इसके बारे में सब कुछ

यूपी: प्रियंका गांधी को लेकर जारी हुआ पोस्टर, प्रयागराज से उठी आनंद भवन को नया आशियाना बनाने की मांग

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृहमंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृहमंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
कुलगाम में पहलगाम जैसा आतंकी हमला, मजदूरों को मारी गोली; 2 की मौत
कुलगाम में पहलगाम जैसा आतंकी हमला, मजदूरों को मारी गोली; 2 की मौत
हरियाणा SIR में 34 लाख नाम कटे, वोटर्स लिस्ट का ड्राफ्ट जारी
हरियाणा SIR में 34 लाख नाम कटे, वोटर्स लिस्ट का ड्राफ्ट जारी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget