एक्सप्लोरर

हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, यूपी निर्माण के लिए लड़ रहे हैं: राजनाथ सिंह

वाराणसी: यूपी के सियासी दंगल में आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नया दांव चलते हुए कहा कि हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि हम यूपी के निर्माण के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. इस दौरान एसपी और बीएसपी पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों ने यूपी को बेहाल कर दिया.

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश नहीं बल्कि सर्वोत्तम प्रदेश

यूपी के वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, उत्तर प्रदेश बीजेपी के साथ परिवर्तन के पथ पर आगे बढ़ चुका है, हम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश नहीं बल्कि सर्वोत्तम प्रदेश बनाना चाहते हैं.

एसपी-बीएसपी ने यूपी को कर दिया बेहाल

यूपी में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर करारा हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश से देश की राजनीति तय होती है, उसको एसपी-बीएसपी ने बेहाल कर दिया. उन्होंने कहा कि यूपी की सरकार को ये नहीं भूलना चाहिए कि विकास का 80 फीसदी काम राज्य सरकारों के माध्यम से ही होता है.

BJP का 'संकल्प पत्र' घोषणाओं का पिटारा नहीं

राजनाथ सिंह ने कहा, भारतीय जनता पार्टी का 'संकल्प पत्र' घोषणाओं का पिटारा नहीं है. यह हमारा संकल्प है, जिसे हमें पूरा करना है. उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार, भारत की राजनीति में विश्वसनीय पार्टी के रूप में उभर के आई है.

यूपी में 4 लाख लोगों को दिया गया अटल पेंशन

केंद्र सरकार के कामों को गिनाते हुए गृहमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में 11 हजार से अधिक स्कूलों में नए शौचालय बनवाए गए हैं. मोदी सरकार ने रेवेन्यू को 32 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया और उत्तर प्रदेश में 4 लाख लोगों को अटल पेंशन दी गई है.

यूपी के निर्माण के लिए लड़ रहे चुनाव

राजनाथ सिंह ने कहा, हम देश की राजनीति को जाति, धर्म और मजहब पर नहीं चलाना चाहते, हम इंसाफ और इंसानियत के आधार पर राजनीति करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं बल्कि हम यूपी के निर्माण के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में भूस्खलन से सातारा-महाबलेश्वर मार्ग बंद, JCB भी फंसी
महाराष्ट्र में भूस्खलन से सातारा-महाबलेश्वर मार्ग बंद, JCB भी फंसी
गांदरबल: बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 39 घायल
गांदरबल: बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 39 घायल
बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
पछतावा है! अमरोहा में एक दूल्हा और 3 दुल्हन वाली शादी निकली फर्जी
पछतावा है! अमरोहा में एक दूल्हा और 3 दुल्हन वाली शादी निकली फर्जी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget