एक्सप्लोरर

चुनावी महासमर में कूदे PM मोदी के भाई, कहा- 'यूपी में बनेगी BJP की सरकार'

वाराणसी: ''मैं प्रधानमंत्री का बड़ा भाई नहीं हूँ बल्कि नरेन्द्र मोदी का बड़ा भाई हूँ, हिंदुस्तान की पूरी जनता सभी लोग नरेन्द्र मोदी के भाई-बहन हैं, उसमें मैं भी हूं और आप भी हैं. पूरे विश्व में हिंदुस्तान का डंका बज गया है.'' यह बातें पीएम नरेन्द्र मोदी के बड़े भाई सोम मोदी ने वाराणसी में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के दौरान कही.

नीलकंठ तिवारी के समर्थन में प्रचार

उतर प्रदेश में तीन चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है. वाराणसी में अंतिम चरण में चुनाव होना है. आठ मार्च को वाराणसी में होने वाले मतदान में बीजेपी प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी के बड़े भाई सोम मोदी ने वाराणसी दक्षिणी के प्रत्याशी नीलकंठ तिवारी के समर्थन में प्रचार किया.

पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोम मोदी सुबह-सुबह ही सड़को पर चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़े. सोम मोदी सबसे पहले मैदागिन क्षेत्र में स्थित भारतेंदु हरिश्चंद्र पार्क में पहुंचे. जहां मार्निंग वॉक को आये मतदाताओं के बीच उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी का प्रचार किया औऱ वाराणसी में बीजेपी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा.

जनता से बीजेपी को जीत दिलाने का निवेदन

वाराणसी के सांसद और देश के पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए उनके बड़े भाई सोम मोदी भी चुनावी महासमर में कूद पड़े है. बीजेपी के दक्षिणी के प्रत्याशी नील कंठ तिवारी के समर्थन में सड़को पर उतरे सोम मोदी ने हाथ जोड़कर लोगो से विनम्र आग्रह करते हुए बीजेपी को जीत दिलाने का निवेदन किया.

सोम मोदी ने दावा किया किया कि नरेन्द्र मोदी अच्छा काम कर रहे है उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी. सोम मोदी ने कहा कि वाराणसी के आठ सीटो पर बीजेपी की जीत होगी.

मुझे नरेन्द्र मोदी के भाई के रूप में पहचानते हैं लोग

सोम मोदी ने कहा कि वाराणसी के लोग मुझे नरेन्द्र मोदी के भाई के रूप में पहचानते हैं और जिस भाव से बात करते हैं उससे लगता है कि वह नरेन्द्र मोदी के कामों से खुश हैं, तभी तो मेरे प्रति इन लोगों का इतना आदर है.

सोम मोदी से जब बीजेपी के टिकट बंटवारे को लेकर आम कार्यकर्ताओ की नाराजगी पर प्रश्न किया गया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि टिकट बंटवारे का काम मेरा नहीं है. पीएम के द्वारा किये जा रहे कार्यों पर कांग्रेस के तीखे तेवर पर सोम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नरेन्द्र मोदी के कामों को पचाए या ना पचाए लेकिन जनता पीएम के कार्यों को पचा रही है.

सोम मोदी ने कहा कि मैं तो वाराणसी बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन को आया हूं और उनसे आशीर्वाद मांगा कि देश का कल्याण हो, देश के लोगों का कल्याण हो. सोम मोदी ने बड़े राजनीतिज्ञों की तरह बड़े कोई दावे तो नहीं किए लेकिन यह अवश्य कहा कि 13 मार्च के बाद आउंगा तो मिलूंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget