एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: BSP सुप्रीमो मायावती का एसपी-कांग्रेस और बीजेपी पर करारा हमला

बरेली: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने एसपी-कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला. तुलसीनगर मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने एसपी-कांग्रेस गठबंधन और बीजेपी को वोट न देने की अपील की.

एसपी की सरकार में हुए रिकॉर्डतोड़ दंगे

मायावती ने कहा, "एसपी की सरकार में रिकॉर्डतोड़ दंगे हुए हैं. इनकी सरकार में भू माफियाओं का राज चलता है. एसपी सरकार में लोग आतंक में रहते हैं. जबकि, बीजेपी के पास तो कोई चेहरा ही नहीं है. जबकि बीजेपी मुख्यमंत्री पद के लिए किसी को प्रोजेक्ट करने के लायक नहीं है."

उन्होंने कहा, "एसपी में गुंडागर्दी की सरकार चलती है. यहां कोई भी शख्स ईमानदारी से काम नहीं कर सकता है. एसपी के भूमाफिया लोगों की जमीन पर कब्जा करते हैं. दुष्कर्म, अपहरण, हत्या जैसी घटनाएं सैकड़ों की संख्या में होती है. इनसे सुरक्षित होने के लिए बीएसपी ही एक रास्ता है."

मायावती ने कहा कि जनता बीएसपी को जिताने का मन बना चुकी है. उन्होंने जनता से अपील की कि वह बाबा साहब अंबेडकर और कांशीराम का सपना साकार करे. साथ ही उन्होंने जनता को विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत भी बताई.

यूपी में किसी मुख्यमंत्री उम्मीदवार को नहीं उतार रही BJP

बीएसपी अध्यक्ष ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, "बीजेपी ने सरकार बनने के बाद केवल एक काम ही किया है. अपने चहेते पूंजीपतियों को पहले से ज्यादा धनवान बना दिया है. प्रधानमंत्री मोदी के लगभग पौने तीन साल के कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों की वजह से प्रदेश के मजदूर, किसान, गरीबों आदि में काफी गुस्सा व्याप्त है. इसी वजह से पार्टी यूपी में किसी मुख्यमंत्री उम्मीदवार को नहीं उतार रही है." उन्होंने कहा कि गौरक्षा संस्कृति के नाम पर अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जा रहा है. दलित और अल्पसंख्यकों का बीजेपी में उत्पीड़न हो रहा है.

मायावती ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी करने से पहले अपने लोगों का कालाधन ठिकाने लगा दिया था. उन्होंने ये भी नहीं बताया है कि नोटबंदी के बाद कितना कालाधन इकट्ठा किया गया है और कितनों को सजा दी गई है. इससे साफ है कि अपने वादों से ध्यान हटाने के लिए यह फैसला लिया गया था."

मायावती ने साधा कांग्रेस पर निशाना

मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा, "पार्टी ने आजादी के बाद यूपी में लगभग 37 सालों और केंद्र में 54 सालों तक राज किया है. अब ये पार्टी अपने उसूलों को ताक पर रखकर अराजक, भ्रष्ट पार्टी एसपी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है." उन्होंने कहा कि अब जनता को फैसला लेना है कि क्या वह अब दागी, भ्रष्ट पार्टी को वोट देगी या ऐसी पार्टी को जो पूरी तरह से बेदाग है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब धाराशिव में मिली जहरीली कोल्ड ड्रिंक! पीते ही दो नर्सें बीमार, पालकी यात्रा में बांटी जानी थी
अब धाराशिव में मिली जहरीली कोल्ड ड्रिंक! पीते ही दो नर्सें बीमार, पालकी यात्रा में बांटी जानी थी
शहीद दिवस पर लगी पाबंदियों की महबूबा मुफ्ती ने की निंदा, PDP स्थापना दिवस समारोह में किया बदलाव
शहीद दिवस पर लगी पाबंदियों की महबूबा मुफ्ती ने की निंदा, PDP स्थापना दिवस समारोह में किया बदलाव
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget