एक्सप्लोरर

ट्विटर के जरिए अप्रवासी भारतीयों को 'डिजिटल फ्रेंड' बनाएगी यूपी पुलिस

वे भारतीय जो विदेशों में रहते हैं और यूपी से उनका कनेक्शन है, यूपी पुलिस उन्हें डिजिटल फ्रेंड बनाएगी. उन्हें एक परिचय पत्र भी दिया जाएगा. ये लोग अपने अपने शहरों में यूपी के लोगों की डायरेक्टरी बनाएंगे.

लखनऊ: एनकाउंटर और उन्नाव रेप कांड को लेकर यूपी पुलिस चर्चा में है लेकिन ये खबर पुलिस और सोशल मीडिया में उसके काम को लेकर है. ट्विटर पर यूपी पुलिस बहुत एक्टिव है और अब विदेश में रहने वाले यहां के लोगों को भी जोड़ने की तैयारी में है. पुलिस में अप्रवासी भारतीयों को डिजिटल फ़्रेंड बनाने की योजना शुरू की गई है. लंदन की टैक्स सलाहकार सुप्रिया ब्रॉडबेंट पहली डिजिटल फ्रेंड बनी हैं. अपने पति मैक्स ब्रॉडबेंट के साथ उन्होंने डीजीपी ओपी सिंह से मुलाकात भी की. मैक्स ब्रॉडबेंट पेशे से डॉक्टर हैं.

वे भारतीय जो विदेशों में रहते हैं और यूपी से उनका कनेक्शन है, यूपी पुलिस उन्हें डिजिटल फ्रेंड बनाएगी. उन्हें एक परिचय पत्र भी दिया जाएगा. ये लोग अपने-अपने शहरों में यूपी के लोगों की डायरेक्टरी बनाएंगे. शुरुआत लंदन से हो रही है. यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया, “इंग्लैंड के लिए यूपी पुलिस का एक नया ट्विटर हैंडल यूनाइटेड किंगडम चैप्टर के नाम से बन रहा है. फिर अमेरिका और आस्ट्रेलिया के लिए बनेगा.” इन देशों के अप्रवासी भारतीयों के यूपी में रहने वाले रिश्तेदारों को कोई परेशानी होगी तो ट्विटर के जरिए पुलिस मामले को सुलझाने की कोशिश करेगी.

डिजिटल फ्रेंड बनाने का एक और फायदा हो सकता है. यूपी पुलिस के पीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया, “जैसे गुजरात के दो साल पुराने एक वीडियो को देवरिया का बता कर सोशल मीडिया में यूपी पुलिस की छवि ख़राब की जा रही है तो उसे विदेशों में रह रहे डिजिटल फ्रेंड के जरिए वहीं के भारतीयों को सच बताने में मदद मिलेगी.” ट्विटर पर पुलिस वालों की शिकायतें मिलने पर अब तक सात ऐसे पुलिसकर्मी निलंबित किए जा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माफी मांगें या पाकिस्तान जाकर रहने का सोचें', निशाने पर फारूक अब्दुल्ला
'माफी मांगें या पाकिस्तान जाकर रहने का सोचें', निशाने पर फारूक अब्दुल्ला
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान
दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget