एक्सप्लोरर

पुलिस हिरासत में हेड कांस्टेबल ने जहर पिया, लगा था नाबालिग के साथ छेड़खानी का आरोप

उत्तर प्रदेश के बांदा में नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए गाजीपुर जिले की पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल ने बुधवार दोपहर जहर पी लिया.

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए गाजीपुर जिले की पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल ने बुधवार दोपहर जहर पी लिया. पुलिस ने गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया.

बांदा शहर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि 2015 तक बांदा कोतवाली में तैनात रहा हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह यादव (45) इस समय गाजीपुर जिले की पुलिस लाइन में इसी पद पर तैनात है.

उन्होंने कहा, "बांदा में तैनाती के दौरान शहर में किराए पर रह रही एक महिला से उसके संबंध हो गए, महिला उसके तैनाती स्थान में भी बतौर दूसरी पत्नी रहती रही है. पिछले चार अक्टूबर को वह बांदा आया और महिला व उसकी 16 साल की बेटी के साथ शहर के एक होटल में रुका. महिला ने कोतवाली में नौ अक्टूबर को हेड कांस्टेबल के खिलाफ होटल में अपनी बेटी के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज कराया."

उन्होंने बताया, "बुधवार को महिला व हेड कांस्टेबल इसी मुकदमे में सुलह-समझौता के लिए कोतवाली आए और यहां सुलझने के बजाए दोनों आपस में उलझ गए, जिसके चलते हेड कांस्टेबल को हिरासत में लेना पड़ा. इसी बीच उसने अपने साथ लाए हेयर डाई पी ली, इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिले के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है."

हेड कांस्टेबल का इलाज कर रहे चिकित्सक अभिनव ने बताया कि उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

उधर, अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हेड कांस्टेबल की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के मुकदमे के अलावा जहर पीने के मामले की भी जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान
'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान
'अमित शाह के सदन में आने की सिर्फ अफवाह है', संजय राउत का गृहमंत्री पर निशाना
'अमित शाह के सदन में आने की सिर्फ अफवाह है', संजय राउत का गृहमंत्री पर निशाना
मुंबई में बारिश के बीच हाई टाइड का असर, समुद्र किनारे अलर्ट
मुंबई में बारिश के बीच हाई टाइड का असर, समुद्र किनारे अलर्ट
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget