एक्सप्लोरर

UP: ट्रेन में पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी हिरासत में

हत्या के बाद आरोपी यात्रियों को गुमराह करने के लिए पत्नी की बीमारी की झूठी कहानी गढ़ने लगा. यात्रियों को जब शक हुआ कि महिला की हत्या हो चुकी है तो उन्होंने इसकी सूचना कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर जीआरपी थाने को दी.

कानपुर: लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक आदमी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. जब महिला की मौत हो गयी तो आरोपी यात्रियों को गुमराह करने के लिए पत्नी की बीमारी की झूठी कहानी गढ़ने लगा. यात्रियों को जब शक हुआ की महिला की हत्या हो चुकी है तो उन्होंने इसकी सूचना कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर जीआरपी थाने को दी. जीआरपी जनरल कोच में पहुंची तो मृत महिला का पति भागने लगा. जीआरपी ने पहले आरोपी को पकड़ा और फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी.

गोरखपुर के सिद्धार्थ नगर में रहने वाली गुडिया गुप्ता की शादी बीते 4 मार्च 2017 को वीरेंदर गुप्ता से हुयी थी. वीरेंदर महाराष्ट्र में पाराघाट में रहकर सब्जी बेचने का काम करता है. शादी के बाद वीरेंदर गुड़िया को लेकर मुंबई में रह रहा था. मृतका के परिजनों के आरोप है कि वीरेंदर दहेज़ के लिए मारपीट करता था. कई दिन पहले भी उसने गुड़िया को जमकर पीटा था.

गुड़िया के भाई प्रभु ने बताया कि हमें जीआरपी ने फोन पर सूचना दी थी कि तुम्हारी बहन इस हालत में कोच में मिली है. जब मैं कानपुर सेंट्रल स्टेशन पंहुचा तो मुझे पूरी घटना की जानकारी हुई. उसने बताया कि शादी के बाद से वीरेंदर गुडिया को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगा था. वो कहता था कि दहेज़ में बुलट मांगी थी तो मुझे सस्ती बाइक दे दी. तीन दिन पहले वीरेंदर ने गुडिया को पीटा था जब गुडिया ने मुझे इसकी सूचना मोबाइल पर दी. मैंने कहा वीरेंदर से कहा था कि तुम गुड़िया को लेकर गोरखपुर आ जाओ. वो गुड़िया को लेकर गोरखपुर आ रहा था लेकिन रास्ते में क्या हुआ इसकी जानकारी नही है. लेकिन मैंने उसके शव को देखा है उसके शरीर और गले पर चोटों के निशान है.

बहकाने, भटकाने में बीजेपी का जवाब नहीं, खुल कर चल रही जाति की राजनीति- अखिलेश

जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय के मुताबिक हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक महिला अचेत अवस्था में है. जब ट्रेन सेंट्रल पर आयी तो महिला को कोच से उतारा गया उसका पति भी साथ में था. डेड बॉडी में चोट के निशान में थे. महिला के परिजनों ने बताया कि पति उसके साथ मारपीट करता था. पति से पूछताछ की जा रही है और महिला का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा चुका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी.

VIDEO: 23 साल बाद रिहा हुआ तंदूर कांड का दोषी सुशील शर्मा, बोला- आवेश में आकर अपराध हो गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget